फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vehicles from Delhi to Muradnagar, Meerut will be diverted to Dasna

दिल्ली से मुरादनगर मेरठ जाने वाले वाहन डासना से निकलेंगे

Thu, 07 Mar 2019 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
Vehicles from Delhi to Muradnagar, Meerut will be diverted to Dasna
ट्रैफिक डाइवर्जन - फोटो : डेमो

जिले में प्रधानमंत्री के आगमन से पहले ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन का चार्ट जारी कर दिया है। आठ मार्च को भारी वाहनों का एक बजे से और हल्के वाहनों का 2:30 बजे से डायवर्जन किया जाएगा। दिल्ली से मुरादनगर, मेरठ जाने वाले वाहन डासना से होकर निकलेंगे। 

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक एसएन सिंह ने बताया कि आठ मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले का भ्रमण, सिविलियन एयरपोर्ट टर्मिनल, मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। साथ ही जनसभा भी आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री के आगमन के कारण शहर में जाम की समस्या उत्पन्न होगी। लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। 
विज्ञापन


भारी वाहनों का डायवर्जन दोपहर एक बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक होगा। लोहा मंडी एवं एनएच-24 से आने वाले भारी वाहन हापुड़ चुंगी डासना पेरिफेरल होकर मुरादनगर मेरठ जा सकेंगे। सीमापुरी मोहननगर होकर गाजियाबाद शहर, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़ जाने वाले भारी वाहन मोहननगर से वसुंधरा, सीआईएसएफ एनएच-24 होते हुए गंतव्य तक जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तुलसी निकेतन से आने वाले भारी वाहन यात्री बसें करन गेट चौकी से मोहननगर वसुंधरा सीआइएसफ होकर जा सकेंगे। हापुड़ एवं बुलंदशहर से आने वाले वाहन एनएच-24 से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। जाम को दृष्टिगत रखते हुए माल वाहक वाहनों को कुछ समय के लिए दुहाई पेरिफेरल एवं ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में रोका जा सकता है। 

उन्होंने बताया कि कोई भी भारी वाहन साजन मोड़ से मेरठ तिराहा राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से राजनगर एक्सटेंशन रोड, मेरठ तिराहा रोड पर मोहन नगर से मेरठ तिराहा, संतोष मेडिकल से मेरठ तिराहा, हापुड़ चुंगी से राजनगर एक्सटेंशन से दोपहर एक बजे के बाद नहीं जा सकेंगे। हल्के वाहनों के लिए 2:30 बजे से डायवर्जन रहेगा। 

हल्के वाहन राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से मेरठ तिराहा, करहेडा कट से मेरठ तिराहा, चौधरी मोड से मेरठ तिराहा, पुराना बस अड्डा से मेरठ तिराहा, संतोष मेडिकल से मेरठ तिराहा नहीं जा सकेंगे। छोटे वाहन राजनगर एक्सटेंशन से एलिवेटिड रोड गोल चक्कर नागद्वार, एयरफोर्स गोल चक्कर होते हुए जा सकेंगे। कुछ समय के लिए हल्के वाहनों को भी एलेवेटिड गोलचक्कर पर रोका जाएगा। हापुड व बुलंदशहर से आने वाले हल्के वाहन एनएच-24 होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
 

ऐसे होगी वाहनों की पार्किंग-बसों की पार्किंग की व्यवस्था

1. लोनी एवं तुलसी निकेतन की तरफ  से आने वाली बसों की पार्किंग व्यवस्था कोयल एंक्लेव में की गई।
2. गाजियाबाद शहर से आने वाली बसों की पार्किंग भोपुरा तिराहा से तुलसी निकेतन दिल्ली जाने वाले मार्ग पर एक लेन में की गई।
3. लाइन भर जाती है तो 150 फुटा रोड शालीमार गार्ड पर पार्किग की व्यवस्था होगी।
4. यहां पर भी पार्किंग भर जाती है तो इसके बाद सिकंदरपुर कट के पास गाजियाबाद आने वाले मार्ग से बाईं तरफ  स्थित खाली जगह में पार्किंग कराई जाएगी।

ऐसे होगी हल्के वाहनों की पार्किंग
1. लोनी एवं तुलसी निकेतन की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था कोयल एंक्लेव में की गई है।
2. गाजियाबाद शहर से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सिकंदरपुर कट के पास मार्ग से बाई तरफ  खाली जगह पर होगी।
3. वीआईपी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सिकंदरपुर कट से सभास्थल के पहले बाएं स्थान पर कराई जाएगी।
4. सरकारी वाहन एवं पुलिस की गाड़ियों की पार्किंग सिकंदरपुर कट के पास गाजियाबाद आने वाले मार्ग से बाईं तरफ कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed