{"_id":"6a1d9eab92c388cd36052b59","slug":"vehicle-thief-who-scored-a-century-in-thefts-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-138967-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चोरी में शतक लगाने वाला वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चोरी में शतक लगाने वाला वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपी पहले 51 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने एक ऐसे वाहन चोर सूरज कुमार उर्फ मणिकांत (30) बिहार निवासी को पकड़ा है जो अब तक 100 से अधिक वाहन चुरा चुका है। आरोपी वाहन चोर सूरज कुमार उर्फ मणिकांत उर्फ मणि पहले 51 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। इसके पास से एक देसी पिस्तौल (कट्टा), एक कारतूस और नौ चोरी की बाइक/स्कूटर बरामद किए हैं। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी के कुल 14 मामले सुलझाने का दावा किया है।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि जांच में पता लगा कि नवंबर 2025 में जेल से रिहा होने के बाद उसने फिर से वाहन चोरियां शुरू की थीं और लगभग हर दिन मोटरसाइकिलें और स्कूटर चुराकर उन्हें मेवात, हरियाणा में बेच देता था। एएटीएस प्रभारी उमेश यादव व एसआई नवदीप की टीम ने चोरी के विभिन्न स्थानों से मिले सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और आरोपी कई घटनाओं में बार-बार दिखाई दिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।