फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vehicle thief arrested from Delhi 181 cases registered

Delhi: देश का सबसे बड़ा वाहन चोर दिल्ली से गिरफ्तार, चोरी कर चुका है 8000 से ज्यादा कारें, 181 मामले हैं दर्ज

Tue, 06 Sep 2022 04:22 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 06 Sep 2022 04:22 AM IST
सार

अपनी राजनीतिक पहुंच की वजह से अनिल असम का क्लास वन सरकारी कॉन्ट्रेक्टर भी रहा है। असम में इसने काफी संपत्ति बना ली थी। वर्ष 2015 में प्रवर्तन निदेशालय ने आरोपी अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी सारी संपत्ति को जब्त कर लिया था। अब पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
vehicle thief arrested from Delhi 181 cases registered
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर अनित चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य जिला की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने भारत के सबसे बड़े वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान असम निवासी अनिल चौहान (52) के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी अनिल ने खुलासा किया है कि 1990 के दशक से अब तक वह 8,000 से भी ज्यादा कारें चोरी कर चुका है।

विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस विधायक के साथ हो चुका है गिरफ्तार

उसके खिलाफ दिल्ली, यूपी, हरियाणा और असम समेत बाकी राज्यों में कुल 181 मामले दर्ज होने का पता चला है। इनमें 146 मामले दिल्ली में ही दर्ज हैं। वाहन चोरी के अलावा अनिल को हथियार और गैंडे के सींग की तस्करी के लिए भी जाना जाता है। वर्ष 2015 में अनिल को असम पुलिस ने तत्कालीन कांग्रेसी विधायक रूमीनाथ के साथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


अपनी राजनीतिक पहुंच की वजह से अनिल असम का क्लास वन सरकारी कॉन्ट्रेक्टर भी रहा है। असम में इसने काफी संपत्ति बना ली थी। वर्ष 2015 में प्रवर्तन निदेशालय ने आरोपी अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी सारी संपत्ति को जब्त कर लिया था। अब पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि पिछले काफी समय से जिले का स्पेशल स्टाफ हथियारों की तस्करी करने वाले लोगों की जानकारी जुटा रहा था। इसी कड़ी में इंस्पेक्टर संदीप गोदारा, हवलदार दिलशाद व अन्यों की टीम को सूचना मिली कि वाहन चोर व हथियारों का बड़ा तस्कर अनिल देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में आने वाला है। सूचना के बाद फौरान एक टीम का गठन किया गया। आरोपी को 23 अगस्त को देशबंधु गुप्ता रोड इलाके से चोरी की बाइक, एक पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया।

पांच पिस्टल, पांच तमंचे और चोरी की एक कार बरामद

इसकी निशानदेही पर पांच पिस्टल, पांच तमंचे और चोरी की एक कार भी बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिल्ली से बारहवीं करने के बाद उसने वर्ष 90 के दशक में कारें चोरी करना शुरू कर दिए। पहली कार उसने मारुति 800 चोरी की। इसके बाद लगातार वह दिल्ली से कारें चोरी करने के बाद उनको उत्तर-पूर्वी राज्य ले जाता था। वहां उनकी पहचान मिटाने के बाद उनको बेच दिया जाता था।

हथियारों, गैंडे के सींग व अन्य जानवरों के अंगों की तस्करी में भी संलिप्त

वाहन चोरी के साथ-साथ वह हथियारों की तस्करी और गैंडे के सींग व दूसरे जानवरों के अंगों की तस्करी करने लगा। कई बार पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया। कई बार आरोपी पुलिस टीम पर गोली चलाकर फरार भी हुआ। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के एक मामले में आरोपी को पांच साल की सजा भी हुई थी।

दिल्ली पुलिस से बचने के लिए आरोपी असम चला गया। वहां इसने अपनी राजनीतिक पहुंच बढ़ा ली और असम का क्लास वन सरकारी कॉन्ट्रेक्टर बनकर बड़े-बड़े ठेके लेने लगा। लेकिन ईडी ने आरोपी को गिरफ्तार कर इसकी संपत्ति जब्त कर ली। पिछले करीब सात सालों से आरोपी फरार था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed