फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vehicle sales pick up in festive season, up more than 10% in 10 days

त्योहारी सीजन में वाहन बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, 10 दिन में 10 फीसदी से ज्यादा का इजाफा

Mon, 26 Oct 2020 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Oct 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
Vehicle sales pick up in festive season, up more than 10% in 10 days
New Hyundai i20 - फोटो : Hyundai

त्योहारी सीजन में वाहनों की बिक्री ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि, पिछले साल इन दिनों में हुई बिक्री के मुकाबले यह कुछ कम है, लेकिन 10 दिन में वाहन बिक्री का ग्राफ चढ़ने लगा है। हुंडई, टाटा, किया की गाड़ियों के साथ दोपहिया की बिक्री में 10 फीसदी से अधिक इजाफा हो चुका है। दिवाली तक वाहनों की बिक्री की रफ्तार और बढ़ने की संभावना है। इससे डीलरों और उनके कर्मचारियों के चेहरों पर एक बार फिर खुशियां दिखने लगी हैं।

विज्ञापन


हुंडई के एक शोरूम के प्रबंधक ने बताया कि बिक्री में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। दिवाली तक इसमें और इजाफे की उम्मीद है। कंपनी की ओर से अलग-अलग मॉडल की कारों की खरीद पर डिस्काउंट ऑफर और एक्सचेंज बोनस दिए जा रहे हैं। बिक्री में इजाफे के बाद अब सेंट्रो की कुछ रंग की गाड़ियां ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

 
सुजुकी मोटर्स, द्वारका के एक मैनेजर ने बताया कि कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए लोग दोपहिया को अधिक अपना रहे हैं। बीएस-6 वाहनों की कीमत में इजाफा हुआ है, फिर भी बिक्री में 10 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। महावीर एन्क्लेव स्थित दीवान बजाज के एग्जीक्यूटिव ने बताया कि बिक्री में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है। पिछले 10 दिन में रोज करीब 10 वाहनों की बिक्री हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed