फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vehicle off from road when President came here

राष्ट्रपति आए तो बंद रहे वाहन, 3 किमी पैदल चले यात्री

Mon, 18 Jan 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 18 Jan 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
vehicle off from road when President came here

शिव नाडर यूनिवर्सिटी में राष्ट्रपति के स्वागत के लिए आए राज्यपाल राम नाईक सड़क मार्ग से दादरी पहुंचे। उनके आगमन के लिए नगर में आने-जाने वाले ऑटो, बस और अन्य वाहनों को रोक दिया। इस कारण यात्री घंटों परेशान रहे।

विज्ञापन


राज्यपाल के दादरी नगर से जाने की वजह से सुबह से ही दादरी स्टेशन से मुख्य तिराहे के बीच चलने वाले ऑटो बंद करा दिए गए थे। इसके चलते यात्रियों को रेलवे फाटक से दादरी तिराहे तक पैदल जाना पड़ा।
विज्ञापन


तीन किलोमीटर की दूरी पैदल तय करने के बाद उन्हें दादरी तिराहे पर बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहना पड़ा। गाजियाबाद से बुलंदशहर की बीच चलने वाले वाहनों को दादरी बाईपास से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते नगर में बसें नहीं आईं। निजी बसों को भी हटा दिया गया। बसों के नहीं होने पर यात्रियों को धूम मानिकपुर के लिए पैदल जाना पड़ा। 2 बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद ही नगर से वाहनों को निकाला गया। दादरी नगर में सवेरे 9 बजे से दोपहर दो बजे तक यात्री वाहनों का संचालन बंद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed