फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vehicle entry banned on these routes during India-Afghanistan match in Delhi See alternative route

Delhi Traffic: दिल्ली में आज भारत-अफगानिस्तान का मैच, इन रास्तों पर वाहन प्रवेश पर रोक; देखें वैकल्पिक मार्ग

Wed, 11 Oct 2023 12:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 11 Oct 2023 12:02 AM IST
सार

दिल्ली यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैच के दौरान दरियागंज से बहादुर शाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक सड़कों पर किसी भी भारी वाहन और बसों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
Vehicle entry banned on these routes during India-Afghanistan match in Delhi See alternative route
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार दोपहर भारत-अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप क्रिकेट का मैच खेला जाएगा। मैच में दर्शकों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली यातायात पुलिस ने मैदान के पास के कुछ रास्तों को वाहन चालकों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन

परिवर्तित एवं प्रतिबंधित मार्ग
दिल्ली यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैच के दौरान दरियागंज से बहादुर शाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक सड़कों पर किसी भी भारी वाहन और बसों की प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वह बुधवार को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक राजघाट से जवाहर लाल नेहरु मार्ग, कमला मार्केट से राजघाट तक जवाहर लाल नेहरु मार्ग, तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड और बहादुर शाह जफर मार्ग से रामचरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट तक के मार्गों का इस्तेमाल करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम में प्रवेश
यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि गेट नंबर 1 से 7 तक एंट्री गेट स्टेडियम के दक्षिणी हिस्से में स्थित हैं और इन गेटों पर प्रवेश बहादुर शाह जफर मार्ग से होगा। गेट नंबर 8 से 15 स्टेडियम के पूर्वी हिस्से में हैं। इन गेटों पर प्रवेश अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के बगल में जवाहर लाल नेहरू मार्ग से होगा। गेट नंबर 16 से 18 स्टेडियम के पश्चिमी तरफ स्थित है और इन गेटों पर प्रवेश पेट्रोल पंप के पास बहादुर शाह जफर मार्ग से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed