{"_id":"4963b427f6a43740fcc94640683a624b","slug":"vegetable-market-near-the-bomb-created-from-information-disclosure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी के पास बम की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी के पास बम की सूचना से मचा हड़कंप
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Thu, 25 Jun 2015 01:12 PM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी के सामने लिंक रोड के किनारे बनी नर्सरी के पास बुधवार को एक डिब्बे में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को डिब्बे से दूर हटाया और तुरंत बम स्क्वायड को सूचित किया।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि डिब्बे में कार का एक पार्ट और वायर रखा था। इसके बाद आसपास दुकान चलाने वाले लोगों और आढ़तियों ने राहत की सांस ली। पुलिस को शक है कि कोई कार मैकेनिक उसे वहां छोड़ गया होगा।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि लिंक रोड स्थित एक नर्सरी के पास डिब्बे में बम रखा है। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
आननफानन में एएसपी विपिन टाडा, एसएचओ राशिद अली और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को डिब्बे से दूर किया। तुरंत बम स्क्वायड को बुलाया गया।
टीम ने मौके पर आकर जांच की तो पता चला कि डिब्बे में कार का एक पार्ट है और कुछ केबल हैं। इसके बाद पुलिस व लोगों ने राहत की सांस ली।