फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vasundhara come in four groups of council housing.

वसुंधरा में आएंगी परिषद की चार ग्रुप हाउसिंग

Tue, 17 Mar 2015 12:10 AM IST
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, वसुंधरा
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, वसुंधरा Updated Tue, 17 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Vasundhara come in four groups of council housing.

अगर आप वसुंधरा में अपना आशियाना बनाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। परिषद वसुंधरा सेक्टर-8 में जल्द ही कई ग्रुप हाउसिंग योजनाएं लांच कर सकता है।

विज्ञापन


परिषद ने सेक्टर-8 के कॉमर्शियल प्लॉटों का लैंडयूज बदलकर इन्हें मिक्स लैंडयूज करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। जिसके बाद इन प्लॉटों पर शॉपिंग सेंटर के बजाय ग्रुप हाउसिंग बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर सात और आठ में आवास विकास परिषद की 102 एकड़ जमीन खाली है। इसका ले-आउट फाइनल होना बाकी है। आवास विकास परिषद ने सेक्टर-8 के कॉमर्शियल प्लॉटों को ग्रुप हाउसिंग में बदलने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि शुरुआत में सेक्टर-8 में चार ग्रुप हाउसिंग लाने का प्रस्ताव है। मगर लैंडयूज बदले जाने की अनुमति मिलने के बाद ही इन्हें लांच किया जाएगा।


अधिशासी अभियंता एससी राय ने बताया कि लैंडयूज बदले जाने की अनुमति के बाद ही यहां ग्रुप हाउसिंग लांच की जाएगी। परिषद इसकी रूपरेखा तैयार कर रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि ग्रुप हाउसिंग योजनाएं 14-18 मंजिल में लांच की जाएंगी। हर योजना के बेसमेंट-1 और बेसमेंट-2 में पार्किंग होगी।

जबकि शुरूआती दो फ्लोर पर कॉमर्शियल मार्केट बनाई जाएंगी। ऊपरी मंजिलों पर लोगों को आशियाना मिल सकेगा।

आसरा-2 का नंबरिंग ड्रॉ 21 को
आवास विकास परिषद की मंडोला विहार योजना के आसरा-सपना योजना के फेज-2 के फ्लैटों का ड्रॉ 21 मार्च को होगा। परिषद ने इसकी तैयारी कर ली है। ड्रॉ परिषद के वसुंधरा स्थित कंवेंशन सेंटर में होगा।

आसरा-सपना के पहले फेज में करीब 4 हजार फ्लैटों का नंबरिंग का ड्रॉ पूरा किया जा चुका है। फेज-2 के नंबरिंग ड्रा का आवंटियाें को लंबे समय से इंतजार है।

तकनीकी कारणों से ड्रॉ में देरी हो रही थी। संपति विभाग के अफसरों ने बताया है कि 21 मार्च को ड्रॉ कराए जाने को लेकर मौखिक जानकारी मिली है।

पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। किसी भी प्रकार के आरोपों से बचने के लिए परिषद ने रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed