फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vanilla plant in exhibition at botanical garden

वो पहली बार आया है नोएडा, जाके देखेंगे नहीं?

Mon, 10 Feb 2014 01:33 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 10 Feb 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
vanilla plant in exhibition at botanical garden

वनीला फ्लेवर की बहुत सारी चीजें आपने जरूर खाई होंगी, लेकिन जिस पौधे के फल से इसे तैयार किया जाता है उसे बहुत कम लोगों ने देखा होगा।

विज्ञापन


सेक्टर-38ए स्थित बॉटेनिकल गार्डन में पहली बार यह पौधा लाया गया है, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

बॉटेनिकल गार्डन परिसर में लगाई गई इस प्रदर्शनी की शुरुआत केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुरजीत सिंह ने रविवार को शाम 4 बजे की, जो 11 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने नोएडा में पहली बार आयोजित हो रही इस प्रदर्शनी को अगले साल से बड़े पैमाने पर कराने की उम्मीद जताई।
बॉटेनिकल गार्डन के साइंटिस्ट व इंचार्ज डॉ.शेव कुमार ने बताया कि यह पौधा केरल से पहली बार नोएडा मंगवाया गया है।

इसके फल को प्रोसेस में लाकर वनीला फ्लेवर तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि थाईलैंड और सिंगापुर में यह बहुतायत मात्रा में पाया जाता है।

इस प्रदर्शनी में वनीला के अलावा कई ऑर्किड पौधे शामिल हैं। यहां आने वालों को जानकारी देने के लिए इन पौधों की दो सौ साल पुरानी पेंटिंग भी लगाई गई है। इस मौके पर राकेश खत्री, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घट रही है गार्डन की जमीन
प्रदर्शनी के उद्घाटन पर नोएडा आए केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुरजीत सिंह ने बॉटेनिकल गार्डन की जमीन कम होने की बात कही। उन्होंने बताया कि 1997 में प्राधिकरण की ओर से 200 एकड़ जमीन दी गई थी। उसके बाद दो बार थोड़ी-थोड़ी जमीन वापस ले ली। उसके बावजूद 177.8 एकड़ जमीन होनी चाहिए, लेकिन वास्तव में अब 164.30 एकड़ जमीन ही बची है। उन्होंने इस मुद्दे को शीघ्र ही प्राधिकरण के समक्ष उठाने की बात कही। सुरजीत सिंह ने बताया कि गार्डन को विकसित करने के लिए प्राधिकरण से बातचीत हो चुकी है। एमओयू साइन किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। अभी यह उत्तर प्रदेश शासन के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed