फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vande Mataram is a confluence of Bengali language: Prof Yogesh Singh

बंगाली भाषा का संगम है वंदे मातरम: प्रो योगेश सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
-कमला नेहरु कॉलेज में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। वंदे मातरम् भले ही बांग्ला में लिखा गया हो, इसमें बंगाली भाषा की कोमलता और संस्कृत की गंभीरता का संगम है। ये बातें डीयू कुलपति प्रो योगेश सिंह ने कमला नेहरू कॉलेज में कही। कॉलेज में बृहस्पतिवार को वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया। बतौर मुख्यअतिथि उन्होंने छात्राओं से विश्वविद्यालय का कुलगीत याद करने और इसके मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान कुलपति द्वारा स्वदेशी संकल्प की शपथ भी दिलाई गई, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय मूल्यों, आत्मनिर्भरता और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति साझा संकल्प को दोहराया गया। इस दौरान कुलपति जी के सुझाव पर कॉलेज की फिल्म सोसायटी वाइड एंगल ने फिल्म आनंद मठ की स्क्रीनिंग कराई।

प्राचार्या प्रो पवित्रा भारद्वाज ने कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष की स्मृति कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत का प्रतिबिंब है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डीन, कॉलेजेज प्रो बलराम पाणी, रजिस्ट्रार डॉ विकास गुप्ता तथा कमला नेहरू कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष प्रो मनोज प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article