फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vande Bharat Express Tickets already sold out for next two weeks in delhi

आम लोगों के लिए शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, अगले 2 हफ्तों के लिए टिकट फुल

Sun, 17 Feb 2019 10:32 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 Feb 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Express Tickets already sold out for next two weeks in delhi
हाथरस में खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से अपने पहले व्यावसायिक परिचालन पर रवाना हो हुई है। वहीं अगले दो हफ्तों के लिए टिकट पहले ही बिक चुके हैं। देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन रविवार से यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी। पहले ही सफर में ट्रेन की सभी सीटें दोनों ही ओर से फुल हो गईं हैं।

विज्ञापन

बता दें कि 16 बोगियों की इस ट्रेन में दो बोगियां एग्जीक्यूटिव क्लास की हैं। इसमें 104 सीटें हैं। बाकी 14 बोगियां चेयरकार हैं। इनमें 11 बोगियों में प्रति बोगी में 78 सीटें हैं। बाकी तीन बोगियों में इंजन और चेयरकार बोगी संयुक्त हैं। इसकी वजह से एक बोगी में 44 सीटें हैं। वजह है कि इन तीन बोगियों में ही मोटर लगी हैं। सबसे आगे और सबसे पीछे दो मोटर इंजन और बीच में एक मोटर इंजन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

‘वंदे भारत’ में अनेकों खूबियां है, इस ट्रेन का हर दूसरा कोच मोटराइज्ड है जो स्पीड और ब्रेकिंग को उच्च श्रेणी का बनाता है। पूरी ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे, जरूरत पड़ने पर यात्री लोको पायलट से बात कर सकते हैं। इमरजेंसी चेन की जगह बटन हैं, जिसे दबाते ही पायलट को सिग्नल मिलेगा और वह यात्री से संपर्क करेगा। कारण से संतुष्ट होने पर ही ट्रेन रुकेगी।


ट्रेन-18 में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है। एग्जीक्यूटिव क्लास की सीटें 360 डिग्री घूम सकती हैं। प्रत्येक कोच में चार टीवी स्क्रीन हैं। रेलवे के मनोरंजन पैकेज का इन पर प्रसारण होगा। मोबाइल पर भी इसके कंटेंट को देखा जा सकेगा।
 
देश में निर्मित इस ट्रेन का आयात होता तो लागत 200 करोड़ रुपये आती। इंटीग्ररल कोच फैक्ट्री में 97 करोड़ रुपये से 18 महीने में तैयार। इलाहाबाद से कानपुर के बीच आईआरसीटीसी भोजन परोसेगी। कुछ बोगियों में बेवरेज, स्नैक्स और भोजन के लिए स्थान बनाया गया है।

देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार से यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी। पहले ही सफर में ट्रेन की सभी सीटें दोनों ही ओर से फुल हो गईं हैं। जंक्शन पर ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर चार-पांच पर लिया जाएगा। यहां से वाराणसी के बीच वंदे भारत प्रयाग, जंघई के रास्ते वाराणसी के लिए रवाना होगी।
 
वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन नई दिल्ली और वाराणसी से सप्ताह में पांच दिन रविवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को होगा। दिल्ली से वाराणसी का सफर ट्रेन कुल छह घंटे में पूरा करेगी, जबकि इलाहाबाद आने में 6.23 मिनट का वक्त लगेगा।
 
इसी तरह वापसी में भी इलाहाबाद से दिल्ली के बीच वंदे भारत 6.23 घंटे में पहुंच जाएगी। इलाहाबाद से वाराणसी के बीच ट्रेन 1.35 घंटे एवं कानपुर 02.03 घंटे में पहुंच जाएगी। दिल्ली से इलाहाबाद के बीच इसकी अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रतिघंटा ही रहेगी, जबकि इलाहाबाद से वाराणसी वाया जंघई के बीच इसकी अधिकतम स्पीड 105 किमी प्रतिघंटा होगी।
 
वंदे भारत एक्सप्रेस में अगली कई तिथियों में एग्जीक्यूटिव कार एवं चेयर कार में प्रतीक्षा सूची में है। 

17 फरवरी से वंदे भारत की समय सारिणी                    
22436 नई दिल्ली से वाराणसी   22435 वाराणसी से नई दिल्ली
नई दिल्ली   सुबह 06.00 बजे   वाराणसी    दिन 03.00 बजे
कानपुर       सुबह 10.18-10.20 बजे   इलाहाबाद   शाम 04.35-04.37 बजे
इलाहाबाद    दिन 12.23-12.25 बजे   कानपुर      शाम 06.30-06.32 बजे
वाराणसी      दिन 02.00 बजे     नई दिल्ली    रात 11.00 बजे


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed