{"_id":"6aba8bc538848cfda00fc736","slug":"vadnagar-to-varanasi-yatra-welcomed-in-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157019-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वडनगर से वाराणसी यात्रा का दिल्ली में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वडनगर से वाराणसी यात्रा का दिल्ली में स्वागत
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया एक भारत, श्रेष्ठ भारत का उदाहरण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत युवा रैली निकाली जा रही है। गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक की यह यात्रा सोमवार को दिल्ली पहुंची। गुरुग्राम-दिल्ली सीमा पर भाजपा नेताओं ने इसका स्वागत किया।
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और कमलजीत सहरावत ने यात्रा का अभिनंदन किया। इसके बाद रैली राष्ट्रपति बॉडीगार्ड्स मैदान पहुंची। यहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने यात्रियों का स्वागत किया। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। यह पौधरोपण प्रधानमंत्री की 25 योजनाओं के निमित्त था।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि युवा यात्रा के दौरान स्वच्छता और पौधरोपण जैसे सेवा कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे एक भारत, श्रेष्ठ भारत का बेहतर उदाहरण बताया। राष्ट्रपति बॉडीगार्ड्स मैदान से यह यात्रा संसद मार्ग पहुंची। दिल्ली सरकार के मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने सरकार की ओर से औपचारिक अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। अभिनंदन के बाद युवा रैली नोएडा के लिए रवाना हो गई।