{"_id":"6abab8e07bbd70792b072ed4","slug":"election-commissions-statement-exposes-the-oppositions-lies-surendra-singh-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-115950-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग के बयान से विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश: सुरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग के बयान से विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश: सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह।
एसआईआर को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी ने भाजपा कार्यालय झिर कमल में पत्रकार वार्ता की। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और इंडी गठबंधन द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और आरोपों की सच्चाई सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजा गया पत्र एसआईआर या आयोग की किसी नीति से संबंधित नहीं, बल्कि प्रतिनियुक्त अधिकारी के प्रशासनिक मामले से जुड़ा था। फॉर्म-6 को लेकर भी आयोग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।जतिन बुसरी ने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि चुनावी हार के बाद कांग्रेस ईवीएम, चुनाव आयोग और अन्य संस्थाओं पर सवाल उठाती है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए गए आरोपों को लेकर माफी मांगने की मांग की।