फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deadline expired: ID cards distributed without photos; employee found performing duty using someone else's card.

Delhi NCR News: समय सीमा खत्म और बिना फोटो के आईडी कार्ड बांटे, दूसरे के कार्ड से ड्यूटी करता मिला कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी डायरेक्टर के निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल।
जिला नागरिक अस्पताल में एचकेआरएन कर्मचारियों को बिना फोटो और समय सीमा समाप्त हो चुके पहचान पत्र बांटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 19 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से अस्पताल में कार्यरत 139 एचकेआरएन कर्मचारियों को ऐसे पहचान पत्र वितरित किए गए। यही नहीं, जिले के सीएचसी, पीएचसी और जीएच में कार्यरत करीब 350 एचकेआरएन कर्मचारियों को भी इसी तरह के पहचान पत्र दिए जाने की जानकारी सामने आई है। अस्पताल में पड़ताल के दौरान एक व्यक्ति ऐसा भी मिला, जो किसी दूसरे कर्मचारी का पहचान पत्र पहनकर ड्यूटी कर रहा था। पहचान पत्र पर कर्मचारी की फोटो नहीं होने के कारण उसकी पहचान और ड्यूटी पर मौजूदगी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कर्मचारियों को वितरित किए गए कार्डों की वैधता अवधि 30 जून 2026 तक की है, जो की दो महीने पहले ही समाप्त हो चुकी है। ऐसे में अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों की पहचान और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।


यह मामला पत्रकारों के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. संजय शर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन, जिला नागरिक अस्पताल, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article