{"_id":"5da4dfa88ebc3e93a230dc15","slug":"vacant-seats-in-private-schools-physically-challenged-students-admission-up-to-28th-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों की खाली सीटों पर 28 अक्तूबर तक दाखिला लें दिव्यांग श्रेणी के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों की खाली सीटों पर 28 अक्तूबर तक दाखिला लें दिव्यांग श्रेणी के बच्चे
Tue, 15 Oct 2019 02:20 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए दिव्यांग श्रेणी की सीटों को भरने के लिए दिल्ली सरकार ने नौवां ऑनलाइन ड्रा 10 अक्तूबर को निकाला। सफल रहे छात्रों के अभिभावकों को परिणाम की जानकारी एसएमएस द्वारा भेज दी गई है। इसमें उन्हें स्कूल आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
इस श्रेणी के छात्रों को 28 अक्तूबर तक आवंटित स्कूल में जाकर दाखिला लेना होगा। ऑनलाइन लॉटरी के बाद शिक्षा निदेशालय ने रिजल्ट भी जारी कर दिया है। अभिभावक रिजल्ट को निदेशालय की वेबसाइट से देख सकते हैं।
विज्ञापन
निजी स्कूलों में दिव्यांग श्रेणी की तीन फीसदी सीटें आरक्षित हैं, जिसके तहत नर्सरी, केजी व पहली की सीटों को भरने के लिए 10 अक्तूबर को ऑनलाइन ड्रा निकाला गया था। दाखिले के समय अभिभावकों को बच्चे का दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन