फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uzbekistani girl gang raped in delhi moving car, police confused on victim statement

दिल्लीः 1 घंटे तक कार में घुमाया फिर युवती से किया गैंगरेप, पासपोर्ट भी लूटा

Thu, 07 Sep 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
Uzbekistani girl gang raped in delhi moving car, police confused on victim statement

दक्षिण जिले के वसंत कुंज इलाके में चलती कार में उज्बेकिस्तान की युवती (26) के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उज्बेकिस्तान की युवती ने मंगलवार को वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह सोमवार रात करीब साढे़ नौ बजे वसंत कुंज स्थित मॉल से निकलकर साकेत स्थित सिलेेक्ट सिटी मॉल ऑटो से जा रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में उसका ऑटो खराब हो गया। वह दूसरे ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी वहां सफेद रंग की कार आई और उसे अंदर खींच लिया। युवती ने शिकायत में कहा है कि कार में तीन युवक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी उसे सुनसान जगह पर फेंककर चले गए

Uzbekistani girl gang raped in delhi moving car, police confused on victim statement

आरोपी उसे कार में एक घंटे तक घुमाते रहे और उसके साथ कार में ही दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर फेंककर चले गए। वहां से वह खिड़की एक्सटेंशन पहुंची और पुलिस को शिकायत दी।

पीड़ित युवती ने कहा कि आरोपी युवक उसका पासपोर्ट व अन्य सामान ले गए। वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हालांकि जांच में पीड़ित युवती के मोबाइल की लोकेशन किसी और जगह की आ रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि युवती भारत कब आई थी और दिल्ली में क्या कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed