फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority will cancel registration of 17 projects in Shahberi

शाहबेरी के 17 प्रोजेक्टों का पंजीकरण रद्द करेगा यूपी रेरा, फर्जी प्रमाण पत्र वालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 02 Aug 2019 04:38 AM IST
शाहरुख खान नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Aug 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority will cancel registration of 17 projects in Shahberi
फाइल फोटो
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव के बिल्डरों ने फर्जी प्रमाण पत्रों का प्रयोग कर 17 प्रोजेक्टों को यूपी रेरा में पंजीकृत कराया था। जांच में बिल्डरों का यह फर्जीवाड़ा सामने आया है। 
विज्ञापन


इसके बाद रेरा ने शाहबेरी के इन सभी प्रोजेक्टों का पंजीकरण रद्द करने का फैसला लिया है। बिल्डरों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। अमर उजाला ने 5 अक्तूबर, 2018 के अंक में ‘रेरा में पंजीकृत है शाहबेरी की अवैध इमारतें’ शीषर्क के साथ इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। 
विज्ञापन


यूपी रेरा एक्ट लागू होने के बाद सभी बिल्डरों को पंजीकरण कराने कराना था। पंजीकरण कराने का एक निर्धारित समय दिया गया था। उसी दौरान शाहबेरी गांव के बिल्डरों ने भी अपना प्रोजेक्ट रेरा में पंजीकृत करा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका फायदा बिल्डरों ने बैंकों से ऋण लेने और खरीदारों को सस्ते फ्लैट बेचकर उठाया, लेकिन शाहबेरी में दो बहुमंजिला इमारत गिरने की घटना के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सभी निर्माण को अवैध करार दिया और नोटिस चस्पा कर सभी निर्माण को गिराने का आदेश दिया। 

उसके बाद शाहबेरी गांव के खरीदार यूपी रेरा में पहुंचे और अपनी धनराशि वापस दिलाने की मांग की, तभी पता चला कि शाहबेरी गांव के अवैध प्रोजेक्टों को भी रेरा में पंजीकृत कराया गया है। 

अमर उजाला ने शाहबेरी के अवैध प्रोजेक्ट रेरा में पंजीकृत होने का खुलासा किया। उस समय जेपी हाइट बिल्डिंग के पंजीकृत होने का मामला सामने आया था। जिस पर रेरा के अफसरों ने संज्ञान लेकर अवैध प्रोजेक्ट पंजीकृत होने की जांच शुरू कर दी। 

अब रेरा की जांच में शाहबेरी गांव के 17 प्रोजेक्ट मिले हैं, जिन्हें फर्जी प्रमाण पत्र के साथ पंजीकृत कराया गया है। रेरा ने इन सभी प्रोजेक्ट का पंजीकृत रद्द करेगा। इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 

मामलों को सुनने से इंकार कर चुका है रेरा
यूपी रेरा शाहबेरी गांव के मामलों को सुनने से पहले ही इंकार कर चुका है। रेरा अफसरों का कहना है कि शाहबेरी गांव के प्रोजेक्ट लाल डोरा के अंदर है जो रेरा के दायरे से बाहर है। संबंधित प्राधिकरण ने उनका नक्शा पास भी नहीं है। जो शिकायत आई थी, उन्हें खारिज कर दिया। 

शाहबेरी गांव के 17 प्रोजेक्ट को चिह्नित किया गया है। इन प्रोजेक्ट के बिल्डरों ने गलत जानकारी देकर पंजीकरण कराया है। इन सभी का पंजीकरण रद्द किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिल्डरों पर कार्रवाई भी होगी।
- बलविंदर कुमार, सदस्य यूपी रेरा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed