फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   uttar pradesh husband sent triple talaq paper to his wife by speed post in ghaziabad

यूपी: पति ने स्पीड पोस्ट से दिया तीन तलाक, नौ महीने पहले ही हुई थी शादी

Fri, 09 Aug 2019 05:36 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Aug 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh husband sent triple talaq paper to his wife by speed post in ghaziabad
फाइल फोटो
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने पति पर स्पीड पोस्ट से चिट्ठी भेजकर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसने ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करा रखा है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन


महिला ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। विजयनगर क्षेत्र निवासी महिला का निकाह 4 दिसंबर 2018 को क्षेत्र के ही एक युवक से हुआ था। 

आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने लड़के को बिजनेसमैन बताया था, जिसके बाद मायके पक्ष ने 40 लाख रुपये शादी में खर्च किए थे। बाद में लड़का हिस्ट्रीशीटर व अपराधी निकला। 
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि शादी केबाद से ही ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। वे स्कॉर्पियो व 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मारपीट में उसका गर्भपात भी हो गया, जिसके बाद वह मायके में आकर रहने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीड़िता का कहना है कि 18 जुलाई 2019 को उसने पति, सास, ससुर, देवर, जेठ, ननद और ननदोई समेत दस लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर्रा, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

स्पीड-पोस्ट से तीन तलाक, पति का इंकार
पीड़िता का कहना है कि गत 26 जुलाई को घर स्पीड पोस्ट से एक रजिस्ट्री पहुंची, जिसमें उसके पति ने उस पर तीन बार तलाक लिख रखा था। इसी पत्र को लेकर पीड़िता बृहस्पतिवार को एसएसपी से मिली। 

वहीं, आरोपी पति ने तीन तलाक देने से इन्कार किया है। उसका कहना है कि वह पत्नी को साथ रखना चाहता है। मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों द्वारा दिए दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed