31 अगस्त को गाजियाबाद आएंगे UP सीएम योगी, कैलाश मानसरोवर भवन की रखेंगे आधारशिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के दौरे पर आ रहे हैं। सीएम बनने के बाद योगी का यह जिले का पहला दौरा है। इस दौरान वह इंदिरापुरम में कैलाश मानसरोवर भवन की आधारशिला रखेंगे। वहीं, कवि नगर स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को 4:40 घंटे गाजियाबाद में रहेंगे। जनसभा के बाद वह हापुड़ रोड स्थित केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण स्कूल में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।
सूबे में बीजेपी सरकार बनने के बाद पहली बार सीएम सीधे जिले के सभी विभागों के अधिकारियों से रूबरू होंगे, जिसमें सरकार बनने के बाद हुए विकास कार्यों का सीधे अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगे।
ये है सीएम योगी का कार्यक्रम
सीएम योगी सुबह 11:40 बजे हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और शाम 4:20 बजे तक गाजियाबाद में रहेंगे। इस दौरान सीएम दोपहर 12 से 1:30 बजे तक कविनगर राम लीला ग्राउंड में रहेंगे। जहां पर कैलाश मानसरोवर का शिलान्यास एवं नया भारत मंथन अभियान के तहत संकल्प से सिद्ध कार्यक्रम व जनसभा को संबोधित करेंगे।
उसके बाद दोपहर 1:35 से शाम 4 बजे तक केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण स्कूल में रहेंगे। जहां पर सांसद, प्रभारी मंत्री व विधायकों के साथ कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी से लेकर जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर हर विभागीय अधिकारी के साथ सीधे संवाद करेंगे।
ऐसे में सरकार बनने के पांच महीने बाद सीधे सीएम के सामने सभी विभागों की परीक्षा होगी। समीक्षा बैठक के बाद सीएम शाम सवा चार बजे हिंडन एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।