{"_id":"5c9862a4bdec22146453738b","slug":"uttar-pradesh-bsp-leader-shot-dead-in-loni-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मॉर्निंग वॉक पर निकले बसपा नेता को गोलियों से भूना, घर से 200 मीटर दूर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मॉर्निंग वॉक पर निकले बसपा नेता को गोलियों से भूना, घर से 200 मीटर दूर की हत्या
Mon, 25 Mar 2019 10:39 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
इसी जगह पर बसपा नेता की हुई हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में बदमाशों ने बसपा नेता को गोलियों से भून दिया। वह मॉर्निंग वॉक पर सुबह में घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि कार सवार 6 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
गाजियाबाद में दिल्ली-यूपी बॉर्डर थाना इलाके की उत्तरांचल विहार कॉलोनी में यह वारदात हुई। दरअसल, बेहटा हाजीपुर गांव के रहने वाले बहुजन समाज पार्टी के नेता शब्बर जैदी रोजाना की तरह करीब सुबह छह बजे सैर पर निकले थे।
इसी दौरान घर से महज 200 मीटर दूर कार सवार छह बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून डाला। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। परिजनों ने रंजिश होने से इंकार किया है। बताया जा रहा है कि वो फिलहाल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे हैं। उनका कहना है सीसीटीवी दिखाकर परिजनों से बदमाशों की पहचान कराई जाएगी।