फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   uttar pradesh bjp president visits dadri after vijay pandit murder

बीजेपी नेता हत्याकांड: दादरी में गरमाया माहौल, बाजार बंद

Mon, 09 Jun 2014 01:20 PM IST
Updated Mon, 09 Jun 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh bjp president visits dadri after vijay pandit murder

भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं का गुस्सा उबल कर सामने आ रहा है। पार्टी की स्थानीय इकाई की ओर से किए गए बंद के ऐलान के बीच एक बार फिर दादरी में हिंसा भड़क उठी।

विज्ञापन


पंडित हत्याकांड से गुस्साए समर्थकों और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक बार फिर दादरी थाने का घेराव किया। यही नहीं, कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम करके पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


दादरी में थोड़ी-बहुत तोड़फोड़ की भी सूचना मिली है। उधर, बंद के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के पहुंचने से माहौल और गरमा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं खुलीं दुकानें

uttar pradesh bjp president visits dadri after vijay pandit murder

विजय पंडित की हत्या के विरोध में दादरी, ग्रेटर नोएडा, दनकौर और रबूपुरा में दुकानें नहीं खुलीं। बंद का असर पूरे नोएडा में दिखा।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शहर के बाजारों को बंद कराने का ऐलान किया था जिसके बाद सोमवार सुबह से ही मुख्य बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दादरी पहुंच कर मृतक की पत्नी एवं दादरी नगर पालिका की चेयरपर्सन ने गीता से मुलाक‌ात की।

सपा का पक्ष लेने वाले सीओ हटे!

uttar pradesh bjp president visits dadri after vijay pandit murder

उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने हत्याकांड की जांच के लिए साल सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में कई सांसद भी शामिल हैं।

यही नहीं, वाजपेयी ने कहा कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच हो। उन्होंने प‌रिवार के लोगों से मुलाकात की।

उधर, सपा नेता नरेंद्र भाटी पर विजय पंडित की हत्या का आरोप लगने के बाद अब मामला और भी गंभीर होता दिख रहा है। बीजेपी नेता हत्याकांड में सपा का फेवर करने के आरोप में सीओ अनुज चौधरी को सर्किल चार्ज से हटा दिया गया है।

सपा नेता नहीं कर सके पंचायत

uttar pradesh bjp president visits dadri after vijay pandit murder

बीजेपी नेता विजय पंडित हत्याकांड में सपा नेता पर आरोप लगाए जाने के बाद एक रोचक मोड़ आ गया है। सपा नेता नरेंद्र भाटी ने सोमवार को चटहैड़ा में पंचायत बुलाई थी लेकिन प्रशासन उनकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया।

भाटी ने अपने समर्थन में यह पंचायत बुलाई थी। बवाल की आशंका और प्रशासन की सख्ती के बाद सर्वदलीय पंचायत को नहीं होने दिया गया।

पंचायत के लिए जुटे लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और वापस लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed