फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uttam Nagar triple murder: husband under suspicion of police.

मां समेत बच्चों की हत्या के बाद, जल्लाद जैसा काम

Wed, 03 Jun 2015 10:53 PM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Jun 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Uttam Nagar triple murder: husband under suspicion of police.

उत्तम नगर के मोहन गार्डन में हुए तिहरे हत्याकांड में दीपमाला ने ही सिर्फ हत्यारे का विरोध किया था। हत्यारे ने दोनों बच्चों की एक झटके में ही गला रेतकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो हत्यारे का मकसद तीनों की हत्या करने का था और उसने बिना समय गवाएं तीनों की हत्या को अंजाम दिया। तीनों शवों का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन


जिसमें एक बात सामने निकल कर आई है कि महिला ने हमलावर का हल्का विरोध किया। जिससे उसके हाथ पर चाकू के जख्म हैं। तीनों हत्याओं को एक तरीके से अंजाम दिया गया है। बेटे के हाथ को तीन-चार जगहों पर चाकू से काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गला काटने के बाद भी हत्यारा नहीं था आश्वस्त

Uttam Nagar triple murder: husband under suspicion of police.

आशंका जताई जा रही है कि गला काटने के बाद भी हत्यारा पूरी तरह से उसके मौत के लिए आश्वस्त होना चाहता था। सूत्रों के मुताबिक घटना छह से साढ़े छह बजे के बीच की है।

शाम साढ़े पांच बजे तक बच्चे घर के बाहर ही खेल रहे थे। हत्या के दौरान कोई शोरगुल नहीं होने की वजह यह मानी जा रहा है कि हमलावर ने पहले महिला की हत्या की फिर दोनों बच्चों की बाथरूम में हत्या कर दी।

अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि हत्यारे का मकसद सिर्फ हत्या करना था। हत्यारा सीधा घर में घुसा और हत्या की। पुलिस को कुछ ऐसे सबूत मिले हैं, जिससे लग रहा है कि आरोपी का बेडरूम तक प्रवेश था। आशंका है कि किसी परिचित ने वारदात को अंजाम दिया है।

परिचित भी हो सकता है हत्यारा

Uttam Nagar triple murder: husband under suspicion of police.

पति है शक के दायरे मे-
पुलिस की माने तो तो दीपमाला के पति अमित को क्लीन चिट नहीं दी गई है। पुलिस उससे दोबारा पूछताछ करेगी। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों, दोस्तों और परिचितों से पूछताछ की है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस की एक टीम अमित और दीपमाला के फोन कॉल डिटेल की जांच और घटना के समय अमित के मोबाइल फोन की लोकेशन जांच रही है। मौके से कुछ फिंगर प्रिंट भी मिले हैं। आशंका है कि किसी परिचित ने ही भाड़े के हत्यारे से तीनों की हत्या करवाई है।

पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंपे-
मंगलवार को दीपमाला और दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्र्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर सहारनपुर चले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद यह पता चल पाएगा कि हमलावर ने कब वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed