फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uttam Nagar East faces drinking water crisis, students and street vendors suffer in the scorching heat

Delhi NCR News: उत्तम नगर पूर्व में पेयजल संकट, भीषण गर्मी में छात्र और रेहड़ी-पटरी विक्रेता परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
- कोचिंग हब और व्यस्त बाजार क्षेत्र में नहीं ठंडे पानी की सुविधा, प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर लगाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


नई दिल्ली।
राजधानी में बढ़ती गर्मी के बीच उत्तम नगर पूर्व क्षेत्र में सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था का अभाव लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। पश्चिमी दिल्ली के इस व्यस्त इलाके में बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर, बाजार और रेहड़ी-पटरी विक्रेता मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों को पीने के पानी की समुचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में रोजाना हजारों छात्र, दुकानदार, राहगीर और रेहड़ी-पटरी विक्रेता आते हैं। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच दिनभर खुले में काम करने वाले विक्रेताओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपने साथ लाए गए पानी पर निर्भर रहना पड़ता है, जो कुछ ही समय में खत्म हो जाता है।

उत्तम नगर पूर्व को कोचिंग हब के रूप में भी जाना जाता है। यहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बड़ी संख्या में छात्र प्रतिदिन पहुंचते हैं। कोचिंग संस्थानों के भीतर पानी की व्यवस्था तो है, लेकिन बाहर सार्वजनिक स्थानों पर कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में कोचिंग से निकलने के बाद बसों और अन्य परिवहन का इंतजार कर रहे छात्रों को गर्मी में काफी दिक्कत होती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान के बीच सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल उपलब्ध कराना जरूरी हो गया है। उनका मानना है कि यह केवल सुविधा नहीं, बल्कि लोगों की बुनियादी आवश्यकता से जुड़ा मुद्दा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रमुख बस स्टॉप, बाजारों और कोचिंग संस्थानों के आसपास वाटर कूलर एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था जल्द की जाए, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

लोगों की राय-

दिनभर सड़क पर काम करते हैं, लेकिन आसपास पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। -रवि कुमार, रेहड़ी-पटरी विक्रेता

कोचिंग के बाद बस का इंतजार करते समय पानी न मिलना बड़ी परेशानी बन जाता है। -अनामिका सिंह, छात्रा

इतने व्यस्त क्षेत्र में सार्वजनिक पेयजल सुविधा का अभाव चिंता का विषय है। -मोहम्मद आरिफ खान, दुकानदार

प्रशासन को प्रमुख स्थानों पर जल्द वाटर कूलर लगाने चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके। -आशीष, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed