फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Memes on Delhi Rain: Users On Social Media Making Comments On Heavy Rain In Delhi Today

बारिश पर सोशल मीडिया पर लोग ले रहे चुटकी: कहा- दिल्ली में समुद्र की कमी हुई पूरी, तो दूसरा बोला- रोड पर करेंगे राफ्टिंग

Wed, 01 Sep 2021 05:50 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 01 Sep 2021 05:50 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि राजधानी के लोगों को पानी के कारण दोहरी समस्या का सामना करना पड़ता है। गर्मियों में उन्हें पीने का पानी नहीं मिलता तो बारिश में उचित जलनिकासी न होने के कारण जगह-जगह पर जलभराव से लोगों को परेशानी होती है। सरकार को इस वर्षा जल का संग्रह कर लोगों की प्यास बुझाने का काम करना चाहिए।

विज्ञापन
Memes on Delhi Rain: Users On Social Media Making Comments On Heavy Rain In Delhi Today
आईटीओ पर जलभराव - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में पिछले दो दिनों से जबरदस्त बारिश हो रही है। जगह-जगह पर पानी भर गया है और सड़कों पर जलभराव के कारण चलना दूभर हो गया है। इस परेशानी में भी सोशल मीडिया पर लोग खूब चुटकुले बना रहे हैं। बसों में पानी भरने पर एक भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने दुनिया की पहली वाटर बस की सुविधा प्रदान की है। अब लोग बसों में चलते हुए भी पानी में रहने का मजा ले सकते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि दिल्ली में समुद्र के न होने की कमी पूरी हो गई है।

विज्ञापन


दिल्ली भाजपा नेता प्रीती अग्रवाल ने एक फ्लाईओवर से पानी गिरने की वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि दिल्ली सरकार ने वर्ल्ड क्लास सिटी में गाड़ियों को धुलने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंतजाम किया है। अब आप यहां बिना किसी झंझट के अपनी कार धुलवा सकते हैं। वीडियो में फ्लाईओवर से गिरते पानी के नीचे कई गाड़ियां खड़ी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग मिश्रा ने टिप्पणी की है कि दिल्ली में हमें सबसे ज्यादा समुद्र की कमी महसूस होती थी। हमारे पास न तो समुद्र है और न ही कोई बड़ी नदी जहां जाकर हम पानी में आनंद ले सकें। लेकिन अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कृपा से दिल्ली की हर गली, मोहल्ला और सड़कें समंदर बन गई हैं। अब आप अपने घर से निकलते ही राफ्टिंग करते हुए निकल सकते हैं।

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर स्वाती ने लिखा है कि पहले राफ्टिंग करने के लिए लोगों को हरिद्वार-ऋषिकेश जाना पड़ता था। थैंक्स टू केजरीवाल सर। अब हम अपने घर में ही राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं।

पानी की ताकत का इस्तेमाल करे सरकार

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि राजधानी के लोगों को पानी के कारण दोहरी समस्या का सामना करना पड़ता है। गर्मियों में उन्हें पीने का पानी नहीं मिलता तो बारिश में उचित जलनिकासी न होने के कारण जगह-जगह पर जलभराव से लोगों को परेशानी होती है। सरकार को इस वर्षा जल का संग्रह कर लोगों की प्यास बुझाने का काम करना चाहिए। लेकिन उचित नीतियों के अभाव में यह काम नहीं कर पा रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 1200 से ज्यादा तालाब हुआ करते थे। इनमें वर्षा जल संग्रह होने से सड़कों पर बाढ़ नहीं आती थी तो राजधानी का जलस्तर भी ऊंचा बना रहता था। इससे लोगों को पर्याप्त मात्रा में ग्राउंड वाटर भी मिल जाता था। लेकिन तालाबों की जमीन को अन्य कार्यों में इस्तेमाल कर लेने से हर गली-हर सड़क पर बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

योजना है, लेकिन चाल धीमी

दिल्ली सरकार ने दिल्ली के तालाबों को पुनर्जीवित करने का मिशन शुरू किया है। इसके अंतर्गत पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी और दक्षिणी दिल्ली के कई तालाबों के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। सीलमपुर की एरिया में तालाबों का जीर्णोद्धार कर उन्हें पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। लेकिन इसकी गति बेहद धीमी है। जरूरत को ध्यान में रखते हुए यमुना के किनारे उपलब्ध जगहों पर बड़े जल संग्रह केंद्र विकसित किए जाने के विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed