{"_id":"0d13c6577d5c52b39f830b25da7d8a9a","slug":"user-charge-give-municipal-waste-will-take-place-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजर चार्ज दो, नगर निगम घर से उठाएगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजर चार्ज दो, नगर निगम घर से उठाएगा कूड़ा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 14 Mar 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम महानगर में साइंटिफिक तरीके से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरूआत करेगा। टीएचए से शुरू होने वाली इस योजना के लिए निगम ने फिलहाल दो वार्डों (वार्ड-78 और 41) का चयन किया है।
मार्च के अंतिम सप्ताह से योजना को लागू करने की तैयारी की जा रही है। घरों से कूड़ा कलेक्शन की एवज में नगर निगम लोगों से न्यूनतम यूजर चार्ज वसूलेगा। जल्द ही इसकी दरें तय की जाएंगी।
केंद्र और राज्य सरकार के लगातार दबाव के चलते बीते दिनों मंडलायुक्त ने बैठक के दौरान निगम अधिकारियों को किसी एक क्षेत्र से इस योजना को शुरू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
निगम के हेल्थ डिपार्टमेंट ने इसके लिए वार्ड-78 के सूर्य नगर, चंद्रनगर, रामप्रस्थ और रामपुरी क्षेत्र को और वार्ड-41 को चयनित किया है।
वार्ड पार्षदों की मदद से इस योजना को परवान चढ़ाने में नगर निगम पहली बार क्षेत्र के लोगों से भी सहमति ले रहा है। सोमवार को इस संबंध में वार्ड-78 में पार्षद मीना माहेश्वरी आरडब्ल्यूए के लोगों के साथ मीटिंग करेंगी।
..
जैसा मकान वैसा होगा यूजर चार्ज
राहत भरी बात यह है कि कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर निगम छोटे फ्लैटों से कम यूजर चार्ज लेगा और कोठियों से ज्यादा। एलआईजी, एमआईजी, एचआईजी फ्लैटों का यूजर चार्ज भी अलग-अलग होगा। जल्द ही यह तय किया जाएगा।
वार्ड के लोगों के साथ एक चरण की मीटिंग हो चुकी है। पहले चरण में साइंटिफिक तरीके से कूड़ा कलेक्शन, दूसरे में गीले कचरे से खाद तैयार कराकर रिसाइकिल कचरे को निस्तारित कराया जाएगा। जल्द ही इस योजना को लागू किया जाएगा। - मीना माहेश्वरी, स्थानीय पार्षद