फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Used to make fake jeans by labeling them with famous companies, four arrested

Delhi NCR News: नामचीन कंपनियों का लेबल लगाकर बनाते थे नकली जींस, चार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 06:19 PM IST
विज्ञापन
एक कंपनी की शिकायत पर जिला जांच शाखा ने की कार्रवाई
विज्ञापन

1670 नकली जींस, चार सिलाई मशीन और नकली लेबल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने वेलकम इलाके में नकली जींस पैंट बनाने की फैक्टरी का खुलासा किया है। आरोपी नामी कंपनियां लेवी स्ट्रॉस और कैल्विन क्लेन का लेबल लगाकर जींस बेचते थे। पुलिस ने धंधे में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फैक्टरी से 1670 नकली जींस पैंट, 4 सिलाई मशीनें और नामी कंपनी के नकली लेबल बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिर्जापुर, संभल यूपी निवासी तालिव, बदायूं, यूपी निवासी तारिक, गढ़ी मेंडु सीलमपुर निवासी वसीम खान और मोहम्मद शोयब के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 5 मार्च को नेत्रिका कंसल्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि रवि सिंह जिला जांच शाखा में नामी कंपनी का लेबल लगाकर नकली जींस पैंट के निर्माण और आपूर्ति किए जाने की शिकायत की। शिकायत में उन्होंने आरोपी लगाया कि कुछ लोग उनकी कंपनी का नकली लेबल लगाकर बाजार में जींस पैंट बेच रहे हैं। पुलिस ने शिकायत पर कॉपी राइट का मामला दर्ज कर लिया। एस आई अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नकली जींस बनाने वाली फैक्टरी की पहचान करने में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस को मुखबिरों के जरिये सूचना मिली कि फैक्टरी वेलकम इलाके में चल रही है। जहां पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस ने वहां मौजूद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed