फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Used to bring weapons from MP and supply them in Delhi-NCR

Delhi: एमपी से हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर में करता था सप्लाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2024 12:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Apr 2024 12:54 AM IST
सार

आरोपी की पहचान रोहित पाल (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो पिस्टल और चार कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन
Used to bring weapons from MP and supply them in Delhi-NCR
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश के दतिया से हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने वाले बदमाश को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। आरोपी की पहचान रोहित पाल (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो पिस्टल और चार कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि सोशल मीडिया के जरिये एक किशोरी को प्यार के जाल में फंसाकर उसको अगवा करने के मामले में रोहित के खिलाफ राजस्थान के भरतपुर में पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। जेल में जाने के बाद उसकी मुलाकात हथियार तस्करों से हुई। उनके कहने पर जेल से बाहर आकर तस्करी में जुट गया। 
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर संजय कौशिक, एसआई योगेश व अन्यों की टीम को खबर मिली कि हथियार तस्करी करने वाला एक आरोपी भलस्वा क्रॉसिंग बस स्टाप, आउटर रिंग रोड के पास आने वाला है। आरोपी यहां किसी को हथियार देने आएगा। जानकारी जुटाने के बाद एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद आरोपी को भलस्वा क्रॉसिंग के पास से दबोच लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि वह मूलरूप से मध्य प्रदेश के दतिया का रहने वाला है। उसने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। रोहित ने बताया कि दतिया में विजय नामक आरोपी से हथियार लेकर वह दिल्ली-एनसीआर में अच्छे दामों में बेच देता था। आरोपी अब तक कितने हथियार सप्लाई कर चुका है, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed