फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   used obscene gestures, fraudulently made MMS in room

आते-जाते करते थे अश्लील इशारे, धोखे से कमरे में बनाया MMS

Fri, 11 Sep 2015 04:06 AM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 04:06 AM IST
विज्ञापन
used obscene gestures, fraudulently made MMS in room

पांडव नगर इलाके में पड़ोस में रहने वाले पांच लड़कों ने नौवीं कक्षा की छात्रा को धोखे से कमरे में बंद कर छेड़छाड़ का एमएमएस बना लिया। वारदात के दौरान शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से बचा लिया लेकिन आरोपियों ने किसी को कुछ भी बताने पर एमएमएस सार्वजनिक करने की धमकी दी।

विज्ञापन


अब आते-जाते लड़की को अश्लील इशारे किए जाने लगे। तंग आकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को दबोच लिया, तीन आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


सपना (15) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ पांडव नगर में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। सात सितंबर को सपना की सहेली का भाई इमरान उसके घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कहा कि उसकी बहन घर पर बुला रही है

used obscene gestures, fraudulently made MMS in room

उसने कहा कि उसकी बहन घर पर बुला रही है। सपना लड़के के साथ घर आ गई। घर के बाहर पहले से खड़े लड्डू, राजा राजेश्वर और कल्लू नामक लड़कों ने इमरान व सपना को जबरन एक कमरे में बंद कर दिया।


वहां, इमरान ने सपना के साथ जोर-जबर्दस्ती की। इस वारदात का बाहर खड़े चारों युवकों ने मोबाइल से एमएमएस बना लिया। सपना ने जब शोर मचाया तो पड़ोसी वहां पहुंच गए।

पीड़िता भागकर अपनी मामी की दुकान पर आ गई। वहां आरोपियों ने पीड़िता और उसकी मामी को एमएमएस सार्वजनिक करने की धमकी देकर जुबान बंद रखने को कहा। अब आते-जाते आरोपी लड़के सपना को अश्लील इशारे करने लगे। परेशान होकर इसकी शिकायत बुधवार को पुलिस से की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed