फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Used cars buisness is slow Notbandi can not find buyer

सेकेंड हैंड कारों के कारोबार पर नोटबंदी का ग्रहण, नहीं मिल रहे खरीदार

Wed, 21 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 21 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Used cars buisness is slow Notbandi can not find buyer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी की घोषणा के बाद से पुरानी कारों के कारोबार पर ग्रहण सा लग गया है। पुरानी कारों को बेचने वालों की कमी नहीं है मगर उन्हें एक भी खरीदार नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


खरीदने की बात तो दूर पूछताछ के लिए भी लोग नहीं आ रहे हैं। गुरुग्राम के राजीव नगर, सेक्टर-14, पुरानी दिल्ली रोड, डीएलएफ फेज-3 व सिकंदरपुर सेकेंड हैंड कारों का हब है। यहीं पर 90 फीसदी से अधिक कारों का कारोबार होता है। यहां सन्नाटा छाया हुआ है। पुरानी कारों के कारोबार में 60 फीसदी तक की गिरावट है। 
विज्ञापन


इन स्थानों से हर माह करीब 750 पुरानी कारें बिक जाती थीं। अब एक कार सेल करने में ही पसीना छूट जाता है। ग्राहक नहीं मिलने से पुरानी कारों की कीमत में करीब 20 फीसदी तक की गिरावट आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम के सेक्टर-5 में पुरानी कारों के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए कार मेले का आयोजन किया गया था। यहां हर मॉडल की कार मौजूद थीं, लेकिन यहां भी लोगों का रुझान नहीं दिखा। इन कारोबारियों का कहना है कि अगर ऐसे ही चला तो धंधा बंद करना पड़ेगा। 

पुरानी दिल्ली रोड स्थित बालाजी कार सेल्स एवं परचेज के संचालक रिंकू पाहुजा का कहना है कि रक्षाबंधन के बाद काम धीमा हो जाता है मगर नवंबर से फिर तेजी आती है। इस नोटबंदी के कारण इस बार ऐसा नहीं हुआ।

काम के लिए रखे लड़कों को वेतन देना भी मुश्किल होता जा रहा है। सेक्टर 14 स्थित डायमंड कार सेल एंड परचेज के संचालक राजेन्द्र कुमार का कहना है कि सरकार के नोटबंदी का फैसला तो सही है मगर प्लानिंग के बगैर कर दिया गया। जब से नोटबंदी हुई है तब से सिर्फ एक ही पुरानी कार बेची है। वह भी काफी कम लाभ पर।

ट्रू वैल्यू के कारोबार में 30 फीसदी गिरावट...
पास्को ट्रू-वैल्यू की मीनाक्षी का कहना है कि नोटबंदी से कारोबार में गिरावट आई है। पहले हर माह 350 कारें बेची जाती थीं। अब यह यह आंकड़ा 250 तक पहुंच गया है। 


पुुरानी कारों की कीमत में अभी और कमी आएगी। ग्राहक अभी समय का इंतजार कर रहा है। नोटबंदी के बाद से इसका मार्केट काफी डाउन हुआ है। फिलहाल मार्केेट में तेजी आने में तीन से चार माह का समय लगेगा। -बलराज, कार कारोबार के जानकार

पुरानी कारों की कीमत में और गिरावट की संभावना है। इसलिए इंतजार करना ही बेहतर होगा। -हनुमान सिंह, ग्राहक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed