{"_id":"5d9142ab8ebc3e939f407642","slug":"use-of-thermocol-plate-fined-50-thousand-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारे में थर्मोकोल की प्लेट के इस्तेमाल पर 50 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारे में थर्मोकोल की प्लेट के इस्तेमाल पर 50 हजार का जुर्माना
Mon, 30 Sep 2019 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 30 Sep 2019 05:17 AM IST
विज्ञापन
जुर्माना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिराग दिल्ली में नवरात्र के पहले दिन रविवार को एक भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजकों ने इसमें थर्मोकॉल की प्लेट और ग्लास समेत प्लास्टिक उत्पादों का इस्तेमाल किया। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने आयोजकों का 50 हजार रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन
प्लास्टिक के खिलाफ पाबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए दक्षिणी निगम के सभी वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद न तो प्लास्टिक उत्पादों का इस्तेमाल रुका है और न ही कूड़ा उचित स्थान पर फेंका जा रहा है।
विज्ञापन
निगम की ओर से धार्मिक आयोजनों में प्लास्टिक उत्पादों का इस्तेमाल न करने की बार-बार हिदायत दी जा रही है। इसके बाद भी इन आयोजनों पर प्लास्टिक और थर्मोकॉल के प्लेट, ग्लास और चम्मचों का इस्तेमाल किया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसे आयोजनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन