फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Upturned car collided with dividers, a death, two in a critical condition

कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

Tue, 03 Jan 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jan 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
Upturned car collided with dividers, a death, two in a critical condition
file photo - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर

कीर्ति नगर इलाके में नव वर्ष की पार्टी करने के बाद तेज रफ्तार कार चलाना एक नाबालिग के लिए जानलेवा साबित हुआ। स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराने के बाद एक वैगन आर कार पर पलट गई और करीब सौ मीटर घसीटने के बाद एक ऑटो से टकराकर रुक गई।

विज्ञापन


हादसे में घायल तीनों नाबालिग को इलाज के लिए भिक्षु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने विकास (17) को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके दो दोस्तों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार सुबह पौने नौ बजे पुलिस को कीर्ति नगर थाने से कुछ दूरी पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि  स्विफ्ट कार के अलावा एक वैगन आर कार और ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने स्विफ्ट कार में सवार तीन किशोरों को जख्मी हालत में बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके दोनों दोस्तों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक तीनों जनकपुरी इलाके के रहने वाले हैं।

31 दिसंबर की रात तीनों पार्टी करने के बाद कार से पटेल नगर की ओर जा रहे थे। कीर्ति नगर थाने से सौ मीटर दूरी पर उसकी अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर उछल गई और कुछ दूरी पर खड़ी एक वैगन आर कार पर जा गिरी।


उसके बाद कार घसीटती हुई एक ऑटो से टकराकर रुक गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल दोनों किशोर अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि कार कौन चला रहा था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि नाबालिगों ने नशे का सेवन तो नहीं किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed