फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   upsc students protest in mukharjinagar, condition like curfew

यूपीएससी बवाल: मुखर्जीनगर में कर्फ्यू जैसे हालात

Fri, 01 Aug 2014 03:25 AM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 03:25 AM IST
विज्ञापन
upsc students protest in mukharjinagar, condition like curfew

संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षाओं में सीसैट को लेकर उठा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। एक ओर जहां सीसैट को हटाने की मांग कर रहे छात्रों ने अपना अनशन जारी रखा है तो वहीं दिल्ली पुलिस छात्रों को ढूंढ़-ढूंढ कर गिरफ्तार कर रही है।

विज्ञापन


बुधवार देर रात एक छात्र की मौत की अफवाह के बाद भड़के छात्रों ने कई जगह तोड़फोड़ की और डीटीसी की एक बस को आग भी लगा दी थी, वहां पुलिस ने भी अनशन कर रहे छात्रों को जबरन उठाकर उनका टेंट और सारा सामान भी हटा दिया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह से ही मुखर्जीनगर इलाके में तनाव बरकार है। दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है।

इस गुरिल्ला वार में किसका नुकसान?

upsc students protest in mukharjinagar, condition like curfew

राजधानी के मुखर्जी नगर इलाके में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल बन चुका है। हर जगह बस पुलिस ही पुलिस दिखाई दे रही है। छात्र हों या आम नागरिक कोई भी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

छात्रों और पुलिस के बीच चल रहे इस गुरिल्ला वार का सबसे ज्यादा नुकसान इलाके के दुकानदारों और आम लोगों को हो रहा है।

मुखर्जीनगर में तनाव के चलते दुकानें और कॉलोनियों के गेट भी बंद किए गए है। बुधवार रात के हंगामे के बाद पुलिस ने मुखर्जी में आवाजाही भी बंद कर दी थी।

'घरों में घुसकर पीट रही है पुलिस'

upsc students protest in mukharjinagar, condition like curfew

हालांकि बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर रास्ता खोल दिया गया लेकिन इक्का दुक्का लोग ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। छात्रों का आरोप है पुलिस घरों में घुस-घुसकर कर बेकसूर लोगों की पिटाई कर रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से छात्रों में गुस्सा भड़का हुआ है। छात्रों का कहना है कि जब तक सीसैट को वापस नहीं लिया जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा।

बता दें कि पुलिस ने बीती रात हंगामे के बाद 18 यूपीएससी छात्रों को गिरफ्तार किया है, इनमें से कई बुरी तरह घायल हैं। पुलिस ने कुछ छात्रों को हिंदू राव हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।

विज्ञापन

28 यूपीएससी छात्र गिरफ्तार

upsc students protest in mukharjinagar, condition like curfew

सिविल सेवा परीक्षा में सी-सैट का विरोध कर रहे छात्रों की बुधवार रात मुखर्जी नगर और तिमारपुर इलाके में पुलिस से झड़प हुई। इस दौरान 11 पुलिसकर्मी और करीब 12 छात्र घायल हो गए।

सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने 10, जबकि तिमारपुर थाना पुलिस ने 18 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।

बृहस्पतिवार को रोहिणी कोर्ट ने 10, जबकि तीस हजारी कोर्ट ने सभी 18 छात्रों को जमानत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed