फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UPSC competitors protest on Home Minister's residence

राजनाथ सिंह के दरवाजे पर पहुंची 'हिन्दी'

Sat, 12 Jul 2014 07:39 PM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
UPSC competitors protest on Home Minister's residence

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में अंग्रेजी की तुलना में हिन्दी की उपेक्षा किए जाने से जुड़ा मामला अब गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह जब गृह मंत्री अपने आवास से निकल रहे थे तभी यूपीएससी के प्रतियोगियों ने आवास के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जमकर नारेबाजी भी। छात्र-छात्राओं ने कहा कि यूपीएससी परीक्षा में हिन्दी पट्टी को प्रतियोगियों की अनदेखी की जा रही है, जबकि अंग्रेजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विज्ञापन

राजनाथ कहा, प्रधानमंत्री से चर्चा करेंगे

UPSC competitors protest on Home Minister's residence

आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं से मिलने पहुंचे गृह मंत्री राजना‌थ सिंह ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से चर्चा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को प्रधानमंत्री के समक्ष रखेंगे।

यही नहीं, उन्होंने इस मामले में छात्रों का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर निर्णय कराने की मांग करने का भी आश्वासन दिया।

उनके इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राएं गृह मंत्री के घर से लौट गए। गौरतलब है कि इस बार यूपीएससी परीक्षा में अग्रेंजी को महत्व दिया गया, जिससे हिन्दी पट्टी के छात्रों को खासा नुकसान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed