फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uproar on tomer issue in Delhi Assembly,BJP MLA marshalled out.

दिल्ली: तोमर मामले पर हंगामा, बुलाए गए मार्शल

Tue, 23 Jun 2015 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Jun 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
Uproar on tomer issue in Delhi Assembly,BJP MLA marshalled out.

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन विधानसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला। विधानसभा में भाजपा विधायक ने जैसे ही जितेंद्र सिंह तोमर के फर्जी डिग्री मामले को उछाला तो माहौल बदलने लगा।

विज्ञापन


हालांकि हंगामे को देखते हुए विधानसभा 15 मिनट के लिए स्थगित भी की गई। लेकिन माहौल में तल्खी बनी रही। नौबत यहां तक आ गई कि भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा को मार्शलों ने जबरन बाहर निकाला।
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता और जगदीश प्रधान वैल में आ गए और स्पीकर के अनुरोध के बावजूद शोर-शराबा जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने दिया जवाब

Uproar on tomer issue in Delhi Assembly,BJP MLA marshalled out.

अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए जहां दिल्ली सरकार का बचाव किया वहीं भाजपा पर भी निशाना साधा।

केजरीवाल ने कहा कि वे जितेंद्र सिंह तोमर का इस्तीफा स्वीकार कर चुके हैं और उनके किसी मंत्री से कोई संबंध नहीं है। केजरीवाल के मुताबिक वे किसी भी गलत चीज को बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेंगे।

दिल्ली के सीएम ने कहा कि अगर मीडिया में जो कुछ चल रहा है, वह सब सच है तो क्या इसका ये मतलब है कि वे झूठ बोल रहे थे? लेकिन वे पीएम को बताना चाहते है कि अगर वे गलत थे तो केंद्र सरकार के मंत्री भी गलत हैं।

हमने क्या गलत किया?

Uproar on tomer issue in Delhi Assembly,BJP MLA marshalled out.

इसलिए पीएम को भी ऐसा ही करना चाहिए जैसा की उन्होंने तोमर के मामले में किया। वसुंधरा राजे और सुषमा स्वराज के नाम सामने आ रहे हैं। पीएम को भी इनकी जांच के आदेश देने चाहिए।

इसके बाद ओम प्रकाश शर्मा ने विधानसभा से बाहर आकर मीडिया से कहा कि उन्हें अब विधानसभा में कोई सही बात कहने का भी हक नहीं है।

अगर उन्होंने केजरीवाल को सभी 70 आप विधायकों की डिग्री की जांच के लिए सुझाव दिया था। इस सुझाव में ऐसा कुछ भी नहीं था कि उन्हें विधानसभा से बाहर किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed