फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uproar in delhi vidhansabha

विधानसभा में भाजपा विधायक ने उखाड़ा माइक

Tue, 30 Jun 2015 08:14 PM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
Uproar in delhi vidhansabha

दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को भारी हंगामा खड़ा हो गया जिसे देखते हुए स्पीकर ने तीन सदस्यों को मार्शल की मदद से बाहर निकालने का आदेश देना पड़ा। हालांकि इसके बाद भारतीय जनता के पार्टी के तीनों ही विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया।

विज्ञापन


बजट सदन के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी के विधायक ओपी शर्मा उग्र हो गए और अपने डेस्क पर लगा माइक उखाड़ दिया। इसके बाद भी वह शांत नहीं हुए और लगातार हंगामा करते रहे।
विज्ञापन


असल में भाजपा के विधायकों को सरकार द्वारा पेश उस बिल पर आपत्ति थी जिसमें सरकार ने दिल्ली में वैट बढ़ाने का प्रावधान किया है।

इस बिल पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायकों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने वादा किया था कि वह वैट नहीं बढ़ाएगी लेकिन, अचानक इसे बढ़ाने के लिए बिल पेश करना दिल्ली की जनता के साथ धोखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा विधायकों के व्यवहार के चलते उन्हें सदन से बाहर किया गया है। इसी सत्र की शुरुआत में आप के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर पर चर्चा की मांग करने और हंगामा मचाने के बाद मार्शलों ने कंधे पर टांग कर उन्हें सदन से बाहर किया था।

दिल्ली में महंगी होंगी 14 वस्तुएं

Uproar in delhi vidhansabha

सदन में विरोध के दौरान भाजपा विधायकों की मांग थी कि सरकार इस बिल को वापस ले। उग्र हो रहे विरोध को देखते हुए स्पीकर ने भाजपा विधायकों को मार्शल की मदद से बाहर करने का आदेश दे दिया।

इससे पहले स्पीकर ने हंगामा कर रहे भाजपा विधायकों के माइक्रोफोन बंद करने का आदेश दे दिया। इससे नाराज भाजपा विधायक ओपी शर्मा ने गुस्से में अपने डेस्क पर लगे माइक को उखाड़ने की कोशिश की। इतना ही उन्होंने वैट को बढ़ाने के लिए पेश किए गए बिल की प्रतियां फाड़ कर उसे सदन में ही उछाल दिया।

बता दें कि सरकार ने दिल्ली में वैट की दर को 30 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है। इससे दिल्ली में 14 वस्तुओं के दाम बढ़ जाएंगे। महंगी होने वाली चिजों में पेट्रोल, डीजल, शराब, तंबाकू और लॉटरी टिकट शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed