फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   uppsc result 2018 gurugram resident sangeeta raghav got second rank

यूपीपीएससी परीक्षा में गुरुग्राम की बेटी संगीता राघव ने हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार में खुशी की लहर

Fri, 11 Sep 2020 06:22 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 11 Sep 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
uppsc result 2018 gurugram resident sangeeta raghav got second rank
संगीता राघव को मिठाई खिलाते परिवार के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

यूपीपीएससी की परीक्षा में गुरुग्राम निवासी संगीता राघव ने दूसरा स्थान हासिल किया है। संगीता की इस कामयाबी से परिवार में खुशी की लहर है। इस बार शीर्ष तीन स्थानों पर बेटियों का कब्जा रहा है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। हुडा, पानीपत की अनुज नेहरा ने टॉप किया तो शांतिनगर गुडग़ांव, हरियाणा की संगीता राघव दूसरे और तुलागढ़ी, राजगढ़ी मथुरा की ज्योति शर्मा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन


मेरिट में चौथे स्थान पर अमिता, जालौन के विपिन कुमार शिवहरे और पांचवें स्थान पर निरखपुर, पालीगंज, पटना के कर्मवीर केशव रहे। यूपीपीएससी ने पहली बार पीसीएस परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तर्ज पर कराई थी। बदले पैटर्न का परीक्षा परिणाम पर भी असर देखने को मिला। पिछली कई परीक्षाओं में शीर्ष पांच स्थानों पर उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों का ही कब्जा रहा, लेकिन इस बार यूपी के केवल दो अभ्यर्थी ही जगह बना सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस-2018 के तहत कुल 988 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन अंतिम रूप से 976 अभ्यर्थियों को ही सफल घोषित किया गया। योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण 12 पद खाली रह गए।

कोर्ट के निर्णय के अधीन रहेगा परिणाम
आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा उच्च न्यायालय में योजित विशेष अपील और उच्च न्यायालय में योजित रिट याचिका प्रशांत सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व एक अन्य में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

जल्द जारी होंगे कटऑफ अंक
आयोग के सचिव ने बताया कि परीक्षा से संबंधित प्राप्तांक एवं पदवार कटऑफ अंक जल्द ही आयेाग की वेबसाइट पर जारी किए जएंगे। इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 


68 अभ्यर्थियों ने छोड़ दिया साक्षात्कार
पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम 23 जून 2020 को जारी किया गया था। इसमें 2669 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था, लेकिेन इनमें से 68 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार छोड़ दिया था। इंटरव्यू 15 जुलाई से 25 अगस्त तक आयोजित किया गया। माना जा रहा है कि आखिरी पड़ाव पर पहुंचने के बाद इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने कोविड-19  के कारण इंटरव्यू छोड़ दिया। हालांकि आयोग ने कोविड-19 के मद्देनजर कई अभ्यर्थियों की ओर भेजे गए आवेदनों को ध्यान में रखते हुए उनकी इंटरव्यू तिथि में परिवर्तन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed