फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Upgraded seats of 11647 in DU second allotment list

DU Admission: डीयू की दूसरी आवंटन सूची में 11,647 की अपग्रेड हुई सीट, कॉलेजों में दाखिले की राह हुई और कठिन

Tue, 01 Nov 2022 12:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 01 Nov 2022 12:30 AM IST
सार

दूसरी सूची में जिन छात्रों को सीट आवंटित की गई है या जिनकी अपग्रेड की गई है, उन्हें उसे स्वीकार करना जरूरी है। यदि वह स्वीकार नहीं करते तो वह सीट रद हो जाएगी। सीट स्वीकार नहीं करने, फीस का भुगतान नहीं करने या फिर अपग्रेड का विकल्प नहीं चुनते हैं तो वह कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम से बाहर हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Upgraded seats of 11647 in DU second allotment list
DU Admission 2022 - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए रविवार आधी रात 12 बजे के बाद दूसरी सीट आवंटन सूची जारी कर दी। इस सूची के बाद डीयू के कॉलेजों में दाखिले की राह और ज्यादा कठिन हो गई है। दूसरी सूची में 8,133 छात्रों को सीट आवंटित की गई है। जबकि 11,647 छात्रों की सीट को अपग्रेड किया है। दरअसल पहली सूची से पहले पसंद का कॉलेज व कोर्स न मिलने के कारण छात्रों ने अपग्रेड के विकल्प का चयन किया था।

विज्ञापन


डीयू को रविवार शाम तक दूसरी सीट आवंटन सूची जारी करनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे आधी रात के बाद जारी किया गया। सूची में सीट आवंटित होते ही छात्रों ने सीट को स्वीकार करना शुरू कर दिया। डीयू से प्राप्त आंकड़ों पर नजर डालें तो खाली सीटों पर दाखिले के लिए कुल 35 हजार 388 छात्रों ने अपग्रेड का विकल्प चुना था। दूसरी सूची जारी होने पर इनमें से 33,739 अपग्रेड के लिए आवेदन किया। इसके आधार पर करीब 11, 647 छात्रों की सीट को अपग्रेड किया गया। मालूम हो कि पहली सूची से पहले कुल 80,164 सीट आवंटित की गई थी। इसमें से करीब ने 59,100 ने दाखिला लेकर 35, 388 ने अपग्रेड का विकल्प चुना था। दूसरी सूची में नई सीट 8,133 छात्रों को आवंटित की गई है। जबकि 1868 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने सीट को स्वीकार कर लिया और कॉलेज ने उन्हें दाखिले की मंजूरी दे दी और अब उन्हें फीस का भुगतान करना है।
विज्ञापन


दूसरी सूची में जिन छात्रों को सीट आवंटित की गई है या जिनकी अपग्रेड की गई है, उन्हें उसे स्वीकार करना जरूरी है। यदि वह स्वीकार नहीं करते तो वह सीट रद हो जाएगी। सीट स्वीकार नहीं करने, फीस का भुगतान नहीं करने या फिर अपग्रेड का विकल्प नहीं चुनते हैं तो वह कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम से बाहर हो जाएंगे। अपग्रेड का विकल्प चुनने पर सीटें खाली बचने पर डीयू की तीसरी सूची में छात्रों की सीट अपग्रेड की जाएगी। डीयू अधिकारी के अनुसार अगली सूची में सीट आवंटन होगी या नहीं यह दूसरी सूची की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार तक सीट स्वीकार करने का समय
दूसरी सूची के तहत आवंटित सीट को स्वीकार करने के लिए छात्रों के पास मंगलवार शाम 4 बजकर 59 मिनट तक का समय है। जबकि कॉलेज दो नवंबर शाम पांच बजे तक सत्यापन कर दाखिले को मंजूर करेंगेे। वहीं छात्र सीट को पक्का करने के लिए तीन नवंबर शाम 4 बजकर 59 मिनट तक फीस जमा करा सकेंगे। चार नवंबर को खाली सीटों की जानकारी डीयू दाखिला वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed