{"_id":"1029d842e1cf3f6ece5c5fa12864d782","slug":"up-will-now-gate-signal-free-proposals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यूपी गेट होगा सिग्नल फ्री, प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यूपी गेट होगा सिग्नल फ्री, प्रस्ताव तैयार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 01 Mar 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
मोहननगर के बाद अब यूपी गेट पर लिंक रोड को सिग्नल फ्री करने की योजना बनाई जा रही है। इस संदर्भ में ट्रैफिक पुलिस ने एक प्रस्ताव बनाकर जीडीए को सौंपा था।
विज्ञापन
जीडीए अधिकारियों ने अभी इस पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक इस प्रस्ताव पर फिलहाल विचार किया जा रहा है।
वर्तमान में विजय नगर की ओर से आकर मोहन नगर जाने वाले, दिल्ली की ओर से गाजियाबाद आने वाले, गाजियाबाद से दिल्ली जाने और दिल्ली-डासना की ओर वाहन आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
इनके कारण यहां वाहनों का फंसाव होता है। इससे गाजियाबाद से दिल्ली आवागमन करने वाले वाहनों भी रुकते हैं। इसके विकल्प के रूप में नया ट्रैफिक प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके अंतर्गत मोहननगर से आकर दिल्ली जाने वाले वाहन पहले विजयनगर की ओर जाएंगे। थोड़ी दूर स्थित नहर पार कर यू-टर्न के जरिए वापस दिल्ली की ओर निकलेंगे।
वहीं विजयनगर से आकर मोहननगर जाने वाले वाहन पहले दिल्ली की ओर जाएंगे। वहां से गाजीपुर फ्लाईओवर से यू-टर्न लेकर वापस मोहननगर की ओर जाएंगे।
अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल इस प्रस्ताव पर अभी विचार नहीं किया गया है। भविष्य की जरूरतों के मुताबिक इस पर फैसला लिया जाएगा।