{"_id":"098f54534c6da2d80d3623dfc449bc38","slug":"up-will-no-longer-auto-three-wheeler-without-meter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में अब बिना मीटर नहीं चलेंगे आटो-थ्री व्हीलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में अब बिना मीटर नहीं चलेंगे आटो-थ्री व्हीलर
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 14 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने सूबे में बिना मीटर आटो-थ्री व्हीलर के चलने पर रोक लगा दी है। मंगलवार को परिवहन आयुक्त के. रविंद्र नायक द्वारा जारी किए गए आदेश बृहस्पतिवार को सभी आरटीओ-एआरटीओ को मिल गए।
इसके साथ ही आटो की फिटनेस-नवीनीकरण पर रोक लगा दी गई है। फरवरी से बिना मीटर वाले आटो-थ्री व्हीलर के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जाएगा।
परिवहन आयुक्त ने प्रदेश में सभी आटो-थ्री व्हीलर में मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया है। मीटर के बिना आटो-थ्री व्हीलर की फिटनेस-लाइसेंस नवीनीकरण और पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है।
बुधवार को आरटीओ आफिस से 189 आटो बिना फिटनेस के वापस लौटाए गए। इनको मीटर लगवाकर इसके कागजात आरटीओ ऑफिस में जमा कराने होंगे। इसके बाद ही आटो की फिटनेस, नवीनीकरण और पंजीकरण हो सकेगा।