फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP Trade Show: Boney Kapoor briefed the Prime Minister about the Film City and other projects.

UP Trade Show: बोनी कपूर ने प्रधानमंत्री को बताईं फिल्म सिटी की खूबियां, सीएम योगी आदित्यनाथ भी थे साथ

Fri, 26 Sep 2025 07:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Sep 2025 07:24 AM IST
विज्ञापन
UP Trade Show: Boney Kapoor briefed the Prime Minister about the Film City and other projects.
UP International Trade Show 2025 - फोटो : PTI

यूपीआईटीएस में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदर्शनी में स्टॉल पर जाकर उद्यमियों से जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री यमुना प्राधिकरण के स्टॉल पर पहुंचे। जहां फिल्म निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर ने पीएम को यमुना सिटी के सेक्टर-18 में प्रस्तावित फिल्म सिटी के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


यहां फिल्म सिटी के अलावा नोएडा एयरपोर्ट को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों से बात की। यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री इस बीच नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ शेलमैन के अलावा प्रमुख उद्योगपति शेखर अग्रवाल, एमएल जायसवाल, राजीव गोयल, हर्षवर्धन गोविल से भी मिले। 
विज्ञापन


सीईओ ने उन्हें बताया कि नोएडा एयरपोर्ट अपनी शुरुआत के लिए तैयार है। एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद इस पूरे क्षेत्र का विकास भी नई ऊंचाई हासिल करेगा। मेडिकल डिवाइस पार्क, फिनटेक सिटी, सेमी कंडक्टर पार्क, एजूकेशन हब और हेरीटेज सिटी की योजनाओं पर भी प्रधानमंत्री ने बात की। विजिटर्स की सुविधा के लिए अनुष्का रोबोट भी यहां आकर्षण का केंद्र रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed