फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP STF arrested four in case of credit card fraud with the mastermind in Ghaziabad

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड गैंग के सरगना समेत 4 गिरफ्तार 

Tue, 21 May 2019 05:40 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 21 May 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
UP STF arrested four in case of credit card fraud with the mastermind in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर

बीती रात यूपी एसटीफ की नोएडा यूनिट को विभिन्न बैंकों से क्रेडिट कार्ड फ्रॉड करने वाले संगठित गिरोह के सरगना सहित 4 लोगों को गाजियाबाद के थाना कविनगर अंतर्गत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस गिरोह के निशाने पर आर्मी के क्रेडिट कार्ड होल्डर भी थे। पूछताछ से प्रकाश में आया की शैलेंद्र जो दिल्ली की एक डेटा मैनेज करने वाली कम्पनी मनी मंत्रा में काम करता है वह अवैध तरीके से गिरोह को पैसे लेकर क्रेडिट कार्ड धारकों का डेटा बेचता है। 
विज्ञापन


बताना चाहेंगे कि मनी मंत्रा कई महत्वपूर्ण बैंकों का डेटा सम्भालने का काम करती है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कई बैंकों के करीब 50,000 कस्टमर का डेटा बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी डेटा के आधार पर यह गिरोह कस्टमर को काल करके ओटीपी ले लेता था फिर उनके अकाउंट में सेंध लगाकर उसे मोबीक्विक के इसी ठगी के लिए बनाए गए वॉलेट में कस्टमर का पैसा ट्रांसफर कर लेते थे। 

उसके बाद ये पैसा कई अन्य अकाउंट में ट्रांसफर करके निकाल लेते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से सिटी बैंक, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक, इंडसइंड, आरबीएल आदि बैंकों से सम्बंधित कस्टमर डेटा व कई अन्य  महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए है। 


इन्हीं लोगों द्वारा ठगे गए एनडीआरएफ में नियुक्त एक उप निरीक्षक द्वारा थाना कविनगर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों में पिलखवा हापुर का रहने वाला बलदेव सिंह तोमर, महेंद्रा एंकलेव शास्त्री नगर गाजियाबाद का रहने वाला संजीत उर्फ संदीप, शास्त्री नगर गाजियाबाद
का रहने वाला तपेस्वर व शास्त्री नगर गाजियाबाद का रहने वाला गजेंद्र शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed