फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   up roadways buses taking shortcut

कहीं आप भी तो नहीं फंसे इस शॉर्टकट में

Tue, 04 Feb 2014 02:08 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 04 Feb 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
up roadways buses taking shortcut

नोएडा में रूट बदलकर दौड़ रही रोडवेज बसें यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं।

विज्ञापन


यात्री बस स्टॉप पर खड़े इंतजार करते रहते हैं, लेकिन बस आती ही नहीं। ऐसी ही शिकायत रोडवेज प्रबंधन को मिली हैं, जिसे गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन ने ड्राइवरों और कंडक्टरों पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।

रोडवेज प्रबंधन की ओर से यात्रियों का रुझान बढ़ाने की तमाम कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन चालक व परिचालकों की लापरवाही उन कोशिशों को पलीता लगा रही हैं। लापरवाही का ताजा मामला ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के बीच दौड़ रही बसों का है।
विज्ञापन


नई दिल्ली से वाया मंडी हाउस, सुप्रीम कोर्ट, प्रगति मैदान, सराय काले खां, अक्षर धाम और नोएडा मोड़ होकर नोएडा व ग्रेनो जाने का रूट निर्धारित है, लेकिन शॉर्टकट के लिए आईटीओ होकर बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉर्टकट के चक्कर में इस रूट पर यात्रियों को घनचक्कर बनाया जा रहा है। निर्धारित स्टॉपेज पर बसें न पहुंचने की शिकायत रोडवेज प्रबंधन को मिली हैं। प्रबंधन के मुताबिक चालकों व परिचालकों की इस लापरवाही से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।


बसों का संचालन निर्धारित रूट पर ही हो, इसके लिए औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके जौहरी ने बताया कि ड्राइवरों की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर रूट से हटकर बसों का संचालन किया गया तो संबंधित बस ड्राइवर और कंडक्टर पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed