{"_id":"8c4734a6c44104d2a41f5ab92b7d8537","slug":"up-roadways-buses-do-not-stop-on-bus-stop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टॉप पर नहीं रुकतीं यूपी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टॉप पर नहीं रुकतीं यूपी रोडवेज की बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 03 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज चालकों द्वारा बसों को स्टैंड पर नहीं रोकने के कारण यात्रियों को परेशानी होती है। बुधवार को ग्रेटर नोएडा के एपीजे बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों को बस चालक ने नहीं बैठाया बल्कि यात्रियों को भी आगे जाकर बिना स्टॉप के ही उतार दिया। यात्रियों ने विरोध किया तो चालक ने गाली गलौज तक कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत रोडवेज के अफसरों से की है।
विज्ञापन
नोएडा के बरौला निवासी दिनेश सिंह किसी काम से ग्रेनो प्राधिकरण आए थे। यहां वह अपने मित्र के साथ एपीजे बस स्टॉप पर पहुंचे। कुछ देर बाद रोडवेज बस आई तो सही लेकिन चालक ने स्टॉप पर बस नहीं रोकी। उस बस स्टैंड पर उतरने वाले यात्रियों ने विरोध किया तो यात्रियों के साथ चालक ने अभद्रता की।
विज्ञापन
हालांकि एपीजे और एलजी चौक के बीच सड़क पर बस को रोका तथा यात्रियों को वहीं उतार दिया। इसी बस में यात्रा कर रहे दीपांशु का कहना है कि बस चालक काफी तेज गति से गाड़ी को ले जा रहा था। बस में बैठे यात्रियों ने उसे धीरे चलाने के लिए कहा तो उनसे भी अभद्रता कर रहा था।
विज्ञापन
पीड़ित दिनेश सिंह और दीपांशु ने इस मामले की शिकायत रोडवेज के अफसरों से की है। साथ ही बस स्टॉप पर भी शिकायत पेटिका लगवाने की मांग की है।