फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP Rera to be paperless in November

नवंबर में पेपरलेस होगा यूपी रेरा, ई-कोर्ट में होगी सुनवाई 

Thu, 10 Oct 2019 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Oct 2019 03:45 AM IST
विज्ञापन
UP Rera to be paperless in November
demo pic - फोटो : SELF

उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) का लखनऊ और ग्रेटर नोएडा कार्यालय नवंबर से पेपरलेस हो जाएगा। ई-कोर्ट में सुनवाई होगी। हालांकि, अभी समय तय नहीं है। 4 नवंबर को लखनऊ में होने वाली नेशनल कॉन्क्लेव में इसकी घोषणा हो सकती है। वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई होने में अभी इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन


बिल्डरों के प्रोजेक्टों में फंसे फ्लैट खरीदारों को उनका घर दिलाने के लिए मई, 2016 में यूपी रेरा का गठन किया गया था तब से अब तक 18 हजार से अधिक फ्लैट खरीदार अपनी शिकायत दर्ज कर चुके है। इनमें ज्यादातर शिकायत दिल्ली-एनसीआर की हैं। सितंबर, 2017 में ग्रेटर नोएडा में रेरा का कार्यालय खोला गया। 
विज्ञापन


ताकि, दिल्ली-एनसीआर के फ्लैट खरीदारों को ज्यादा दूर जाना नहीं पड़े और जल्द से जल्द उनकी शिकायतों का निस्तारण किया जा सके। लगातार शिकायत आने से रेरा कार्यालय में फाइलों की संख्या बढ़ रही है। पर्यावरण और खरीदारों की सुविधा को देखकर यूपी रेरा ने कार्यालय को पेपरलेस करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले अगस्त में कार्यालय को पेपरलेस और ई-कोर्ट शुरू करने तैयारी थी, लेकिन रेरा ऐसा नहीं कर सका। अब रेरा नवंबर से लखनऊ और ग्रेटर नोएडा कार्यालय को पेपरलेस करने जा रहा है। खरीदारों को ई-कोर्ट की सुविधा भी मिलेगी। ई-ऑफिस के तहत खरीदारों को केवल एक बार कागजात जमा करने होंगे। 

उसके बाद कागजात, नोटिस, आदेश आदि सभी काम कंप्यूटर पर होंगे। पेपर का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इससे पर्यावरण के संरक्षण में भी मदद मिलेगी। 4 नवंबर को लखनऊ में इसकी घोषणा हो सकती है। 

वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा में अभी देरी
यूपी रेरा की ई-कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा भी शुरू होनी थी, लेकिन अभी इसकी तैयारी नहीं हो सकी है। वीडियो कांफ्रेंसिंग शुरू होने के बाद यह सुविधा केवल कुछ की मामलों में मिलेगी। अगर कोई विदेश में है। बीमार है या कहीं दूर से आता है तो उस शिकायतकर्ता की सुनवाई इससे होगी। पीठ में एलईडी स्क्रीन और वाई-फाई का इंतजाम किया जाएगा।


अब चार नवंबर को होगा नेशनल कॉन्क्लेव
यूपी रेरा का पहला नेशनल कॉन्क्लेव अब 4 नवंबर को लखनऊ में होगा। पहले यह 1 नवंबर को होना था, लेकिन केन्द्रीय मंत्री की व्यस्तता के कारण कॉन्क्लेव का समय बदलना पड़ा है। बुधवार को कॉन्क्लेव की तैयारियों के लिए यूपी रेरा के अध्यक्ष राजीव कुमार और सचिव अबरार अहमद ने चयनित इवेंट कंपनी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed