फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP police asked for help in train loot

मंत्री और पत्नी की लूट मामले में यूपी पुलिस ने मांगा सहयोग

Fri, 20 Mar 2015 06:19 PM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
UP police asked for help in train loot

कोसी-होडल सेक्शन के बीच मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री की पत्नी के साथ ट्रेन में हुई लूटपाट के मामले में जीआरपी फरीदाबाद भी जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। अधिकारी मथुरा जीआरपी से लगातार संपर्क में हैं और एक टीम वहां डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि 19 मार्च की सुबह कोसी-होडल सेक्शन से गुजरने वाली 12722 दक्षिण एक्सप्रेस और 22181 जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस गाड़ियों में हथियारों से लैस बदमाशों ने लूटपाट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों गाड़ियों में सफर करने वाले 4-5 यात्री लुटेरों के शिकार हो गए। उनमें मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैया की पत्नी भी शामिल थीं।

मंत्री की पत्नी का मामला होने के कारण आनन-फानन में जीआरपी निजामुद्दीन ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।

यूपी जीआरपी ने मांगा सहयोग

UP police asked for help in train loot

हरियाणा जीआरपी के आईजी श्रीकांत जाधव ने ‘अमर उजाला’ को फोन पर बताया कि यूपी जीआरपी ने उनसे इस घटना का खुलासा करने के लिए सहयोग मांगा है।

इसी आधार पर फरीदाबाद से जीआरपी इंस्पेक्टर व जीआरपी कमांडो टीम को भेजा गया है। दोनों टीमें जांच में यूपी जीआरपी का सहयोग कर रही हैं।

उनका मनाना है कि ट्रेन लुटेरे कोसी के आसपास के हो सकते हैं। ऐसे संदिग्ध बदमाशों की पहचान की जा रही है। फिलहाल अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed