{"_id":"635110e763ec756e915ce52b","slug":"up-nagar-nikay-chunav-how-can-i-add-my-name-in-voter-list-how-to-add-name-in-voter-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nagar Nikay Chunav: वोटर लिस्ट में नहीं है नाम तो करें ये काम, नए मतदाता भी अपना सकते हैं ये तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nagar Nikay Chunav: वोटर लिस्ट में नहीं है नाम तो करें ये काम, नए मतदाता भी अपना सकते हैं ये तरीका
Thu, 20 Oct 2022 02:44 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 20 Oct 2022 02:44 PM IST
सार
कई बार पता बदलने या अन्य कारणों से मतदाता सूची में लोगों के नाम हट जाते हैं तो ऐसे में लोग पहचान और उम्र आदि के दस्तावेज के साथ मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जा सकता है। जानें कैसे वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Voter List
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में विधानसभा के बाद जल्द ही नगर निकाय के चुनाव का बिगुल बजने वाला है। ऐसे में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कई बार पता बदलने या अन्य कारणों से मतदाता सूची में लोगों के नाम हट जाते हैं तो ऐसे में लोग पहचान और उम्र आदि के दस्तावेज के साथ फिर से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
साथ ही जो लोग 18 साल की उम्र में पहुंच गए हैं वह भी वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करा सकते हैं। नए मतदाता एक बार वोटर लिस्ट में शामिल होने के बाद ही अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे वोटर्स लिस्ट में नाम दर्ज कराएं?
- सबसे पहले आप चुनाव आयोग की वेबसाइट https://www.nvsp.in पर जाएं
- इसके बाद लॉगिन/पंजीकरण पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर डालकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
- अगर किसी प्रकार का वोटर कार्ड में संशोधन या अन्य परेशान है तो फॉर्म-8 भरें
- नए मतदाता फॉर्म-6 भरें
- इसके बाद अपनी फोटो और पते के प्रमाण के तौर पर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अगर आप किसी वजह से राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर काम नहीं हो पाता है तो ऑफलाइन माध्यम यानी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क कर उसे दस्तावेज जमा कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम
- अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करने के लिए आप https://Electoralsearch.in पर लॉगइन करें। सीधे लिंक पर क्लिक करके भी आप वेबसाइट पर जा सकते हैं।
- यहां आप अपना नाम, पिता या पति का नाम, लिंग और उम्र भरिए।
- इस कॉलम के ठीक नीचे राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का चयन करिए।
- सबसे अंतिम में दिए गए कोड को भरिए और फिर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करिए।
- अगर आपका नाम मतदाता सूची में होगा तो वह सामने आ जाएगा।