फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP International Trade Fair Roadways bus service affected four thousand passengers troubled

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: रोडवेज बस सेवा प्रभावित, चार हजार यात्री हुए परेशान, रूट बदलने से समय और किराया बढ़ा

Thu, 21 Sep 2023 11:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा (संवाद)
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा (संवाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 21 Sep 2023 11:20 PM IST
सार

नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि रूट में बदलाव के चलते बस यात्रा के किमी में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे कुछ रास्तों पर किराये में भी पांच-दस रुपये का अंतर भी देखने को मिला।

विज्ञापन
UP International Trade Fair Roadways bus service affected four thousand passengers troubled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो एक्सपो मार्ट में गुरुवार से शुरू हुए ट्रेड शो के चलते रोडवेज बस सेवा प्रभावित रही। रूट में बदलाव होने से नोएडा डिपो की बसें नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होती हुई नहीं जा रही। रूट बदलने से यात्रा में लगने वाला समय और किराया बढ़ गया है। गुरुवार को रोडवेज यात्री आधे घंटे तक की देरी के साथ अपने गंतव्य तक पहुंचे। 

विज्ञापन

नोएडा डिपो से अलग-अलग रूट के लिए कुल 40 बसें एक्सप्रेसवे के रास्ते रवाना होती हैं और करीब इतनी ही बसें वापस आती हैं। नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि रूट में बदलाव के चलते बस यात्रा के किमी में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे कुछ रास्तों पर किराये में भी पांच-दस रुपये का अंतर भी देखने को मिला। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से दूसरे रास्तों पर भी यातायात का भार पड़ा है। नोएडा डिपो से रोडवेज बसों की 24 सितंबर तक एक्सप्रेसवे से आवाजाही बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed