फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP horse race on national highway 91 police unaware bikes were also moving

यूपीः हाईवे पर हुआ घोड़ा बुग्गी दौड़ का आयोजन, पुलिस को नहीं हुई कानोंकान खबर

Thu, 08 Oct 2020 06:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 08 Oct 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
UP horse race on national highway 91 police unaware bikes were also moving
घोड़ा बुग्गी रेस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के सिकंदराबाद में कोतवाली क्षेत्र के हाईवे 91 स्तिथ वीरखेड़ा गांव के गेट से चंदेरू फ्लाईओवर तक घोड़ा बुग्गी दौड़ का आयोजन हुआ। एक ओर कोरोना काल के चलते सभी प्रकार के आयोजनो पर रोक लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर इस रेस के आयोजन से हाईवे पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा भी दाव पर लगी रही।

विज्ञापन


हाईवे पर दौड़ के समय काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और पुलिस इससे अंजान बनी रही। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 6:00 बजे हाईवे 91 पर वीरखेड़ा के गेट से चंदेरू फ्लाईओवर तक घोड़ा बुग्गी रेस का आयोजन किया गया। इस रेस में दो घोड़ा बुग्गी दौड़ रहे थे।
विज्ञापन


हाईवे पर दौड़ रहे घोड़ों के साथ बड़ी संख्या में लोग बाइकों पर सवार होकर चल रहे थे। जब इस संबंध में पुलिस से जानकारी की गई तो पुलिस ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। अब पूरे प्रकरण में पुलिस जानकारी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रेस की एक विडियो भी वायरल हुई है जिसमें देखा जा सकता है की इस दौरान एक बाइक पर कई लोग भी बैठे नज़र आ रहे हैं। वही हाईवे पर सफर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिकंदराबाद कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस मामले की जानकारी करने में जुटी है। जानकारी कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed