{"_id":"5b6d87394f1c1b54208b7f76","slug":"up-govt-not-given-permission-to-cm-kejriwal-to-meet-bhim-army-chandrashekhar-azad-ravan-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद चंद्रशेखर उर्फ रावण से मिलना चाहते थे सीएम केजरीवाल, योगी सरकार ने कहा-'नो' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद चंद्रशेखर उर्फ रावण से मिलना चाहते थे सीएम केजरीवाल, योगी सरकार ने कहा-'नो'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Aug 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
kejriwal
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यूपी सरकार से भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आजाद रावण से मिलने की इजाजत मांगी थी, जिसे योगी सरकार ने ठुकरा दिया है। बता दें कि रावण यूपी के सहारनपुर की जेल में बंद है।
विज्ञापन
इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि दलितों के नेता को यूपी की भाजपा सरकार ने राजनीतिक द्वेष के कारण काफी समय से जेल में रखा है। मैं उनसे मिलना चाहता था लेकिन ये अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि योगी सरकार ने मुझे इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन
चंद्रशेखर रावण, दलितों के संघर्षशील नेता, को UP की भाजपा सरकार ने राजनैतिक द्वेष के कारण काफ़ी समय से जेल में रखा हुआ है। मैं उनसे मिलने जाना चाहता था लेकिन ये अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है की योगी सरकार ने मुझे इजाज़त नहीं दी।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 10, 2018
विज्ञापन
बता दें कि चंद्रशेखर सहारनपुर जेल में रासुका की धाराओं में बंद है। केजरीवाल 13 अगस्त को सहारनपुर जेल में रावण से मिलने की इजाजत मांगा था, जिसे यूपी सरकार ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए यह मांग ठुकराई दी।