फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP government orders to seal 15 districts including ghaziabad gautambudha nagar bulandshahr of ncr

कोरोना: लॉकडाउन के बीच यूपी में 15 जिलों के ये हॉटस्पॉट होंगे पूरी तरह सील

Wed, 08 Apr 2020 07:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 08 Apr 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
UP government orders to seal 15 districts including ghaziabad gautambudha nagar bulandshahr of ncr
corona virus lockdown - फोटो : जी पाल

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते हुए खतरे को देखकर यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और इसके तहत उसने आज रात 12 बजे से सूबे के 15 जिले सील करने का आदेश दिया है। इन 15 जिलों में एनसीआर के भी तीन जिले हैं। आज रात 12 बजे से गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और बुलंदशहर भी सील हो जाएंगे। हालांकि खास बात ये है कि जिन जिलों के सील होने की घोषणा की गई है, वहां सिर्फ कोरोना के हॉटस्पॉट ही सील होंगे पूरा जिला नहीं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


इन 15 जिलों के हॉटस्पॉट होंगे सील
उ.प्र. के अपर प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया है कि यूपी. के 15 जिलों- आगरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, गाजियाबाद, शामली, बरेली, बुलंदशहर, बस्ती, महाराजगंज और सीतापुर में जिन कोरोना के हॉटस्पॉट की पहचान की गई है वहां सख्ती से लॉकडाउन लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


15 जिलों में इतने हैं हॉटस्पॉट
अवनीश अवस्थी ने बताया कि आगरा में 22 , गाजियाबाद में 13, गौतमबुद्धनगर में 12, कानपुर में 12, वाराणसी में 4, शामली में 3, मेरठ में 7, बरेली में 1, बुलंदशहर में 3, बस्ती में 3, फिरोज़ाबाद में 3, सहारनपुर में 4, महाराजगंज में 4, सीतापुर में 1 और लखनऊ में 8 बड़े और 4 छोटे हॉटस्पॉट हैं। इन इलाकों में अब बैंक भी नहीं खुलेंगे, इसकी सेवाएं लोगों की जरूरत के अनुसार उनके घर पहुंचेंगी। साथ ही इन हॉस्टपॉट पर मीडिया के जाने पर भी रोक रहेगी।

गाजियाबाद में ये 13 इलाके हैं हॉटस्पॉट
गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन, वसुंधरा, वैशाली, शालीमार गार्डन, टीला मोड़, शिप्रा सनसिटी, नंदग्राम, मसूरी, सीवियर सोसाइटी, कौशाम्बी समेत कुल 13 हॉटस्पॉट हैं।

बुलंदशहर के ये तीन इलाके रहेंगे सील
वीरखेड़ा गांव सिंकदराबाद, जनता इंटर कॉलेज जहांगीराबाद, रुकनसराय बुलंदशहर।

डीजीपी ने क्या कहा
वहीं डीजीपी एच.सी. अवस्थी, लखनऊ ने बताया कि हॉटस्पॉट इलाकों में सबसे ज्यादा कोरोना केस सामने आए हैं। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए इन हॉटस्पॉट से आवागमन पूरी तरह से रोका जाएगा। ऐसे इलाकों की पहचान करना और उसे बंद कैसे करना है वो बैठक में निर्धारित किया जाएगा। 

डीजीपी ने आगे बताया कि इन इलाकों में किस तरह की आवश्यक सेवाएं दी जाएगी ये तय किया जाएगा। फायर सर्विस की गाड़ियों से उस एरिया को सैनिटाइज किया जाएगा। वहां एंट्री रोकने की जरूरत पड़ी तो बैरियर्स लगाए जाएंगे। 112 सर्विस या जो पुलिस पेट्रोल है उसे लगाकर इसे हर दिशा में लागू किया जाएगा।

जिले के सीलिंग की बात सुनते ही इन जिलों के दुकानों पर लंबी कतारें लग गई हैं। इसके बाद गाजियाबाद के डीएम और एसएसपी ने लोगों से अनुरोध किया है कि कृपया समस्त जनपद में कर्फ्यू लगने की अफवाह ना फैलाएं। जिलों के हॉस्टस्पॉट ही सील होंगे।

क्या है सीलिंग, लॉकडाउन और कर्फ्यू

क्या है शहर की सीलिंग
इस दौरान पूरा शहर खासतौर से कोरोना के हॉटस्पॉट सील होंगे। किसी को भी घर से निकलने की इजाजत नहीं होगी। जरूरी सामान की दुकान और बैंक आदि भी नहीं खुलेंगे। सभी सामान सरकार आपके घर पहुंचाएगी। आपको अपने घरों से नहीं निकलना है।

क्या है लॉकडाउन
लॉकडाउन स्थानीय प्रशासन द्वारा लगाई जाने वाली एक आपातकालीन व्यवस्था होती है, जिसमें जरूरी सेवा बंद नहीं की जाती। देश के कई राज्यों और शहरों में लॉकडाउन किया गया है, लेकिन बैंक, डेयरी, दवा, राशन, फल-सब्जी जैसे जरूरी सामान के लिए दुकानें खुली रहती हैं।

कर्फ्यू क्या है
आमतौर पर कर्फ्यू बेहद गंभीर स्थिति में लगाया जाता है। इसके लगने के बाद घरों से निकलने की इजाजत नहीं होती। इस दौरान स्कूल, कॉलेज बाजार आदि सब बंद रहते हैं। जरूरी सामान भी नहीं लेने जा सकते, इसके लिए एक निश्चित समय तय किया जाता है। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले पर जुर्माना भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed